Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

दिलवाड़ी में युवक ने की आत्महत्या:उधार के पैसे मांगने पर विवाद, डिप्रेशन में उठाया कदम

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 1 views
दिलवाड़ी में युवक ने की आत्महत्या:उधार के पैसे मांगने पर विवाद, डिप्रेशन में उठाया कदम
दिलवाड़ी में पैसों के लेन-देन के विवाद के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवराज गुर्जर के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के भाई ओमप्रकाश गुर्जर ने नसीराबाद सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ओमप्रकाश गुर्जर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि करीब 15 दिन पहले उसका भाई शिवराज गुर्जर, राजू पुत्र शहाबुद्दीन निवासी गादेरी, नसीराबाद, अजमेर से उधार दी गई रकम मांगने उसके घर गया था। वहां राजू घर पर नहीं मिला। राजू की पत्नी, पुत्र और अन्य घरवालों ने शिवराज के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने शिवराज से कहा कि वह उनसे कोई पैसे नहीं मांगता और धमकी दी कि अगर वह दोबारा आया तो उसे झूठे मुकदमों में फंसाकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर देंगे। इस घटना के बाद शिवराज ने घर आकर अपनी पत्नी और भाई को पूरी बात बताई। परिवार के सदस्यों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे डिप्रेशन में चला गया। इसी डिप्रेशन के कारण शिवराज ने जहर पी कर आत्महत्या कर ली। जिसका देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया नसीराबाद सदर पुलिस ने ओमप्रकाश गुर्जर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan