Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

दमोह-छतरपुर हाईवे पर दो ट्रक भिड़े:ट्रक चालक घायल; ट्राला ड्राइवर ने क्रॉसिंग के दौरान गलत दिशा में मुड़ने को बताया वजह

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
दमोह-छतरपुर हाईवे पर दो ट्रक भिड़े:ट्रक चालक घायल; ट्राला ड्राइवर ने क्रॉसिंग के दौरान गलत दिशा में मुड़ने को बताया वजह
दमोह-छतरपुर हाईवे पर चम्पत पिपरिया के पास शुक्रवार शाम 4 बजे कंटेनर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक राजीव यादव (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह ओरछा के रहने वाले हैं और उनके पिता का नाम रामदास यादव है। स्थानीय लोगों और नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी की मदद से राजीव को डायल 112 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया। देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस के मुताबिक, ट्रक दमोह से छतरपुर जा रहा था। ट्राला छतरपुर से जबलपुर की ओर आ रहा था। टक्कर के बाद ट्रक चालक केबिन में फंस गया था। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला। ट्राला चालक आवेद खान ने बताया कि क्रॉसिंग के दौरान ट्रक गलत दिशा में मुड़ा, जिससे दोनों वाहन टकरा गए। घायल चालक के नशे में होने की बात भी सामने आई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जिला अस्पताल में राजीव का इलाज कर रहे डॉक्टर बहादुर सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है और पैर फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात बहाल कराने की कार्रवाई शुरू की।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan