crime
दमोह जिला अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी:सीसीटीवी में युवक बाइक ले जाते दिखा, पुलिस कर रही तलाश
दमोह जिला अस्पताल से एक टेंट हाउस कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। घटना शुक्रवार रात की है। शनिवार शाम को सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पीड़ित ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दमोह के 'कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन' के मालिक सोनू बंगाली को 15 अगस्त के लिए जिला अस्पताल में फूलों की सजावट का काम मिला था। 14 अगस्त की रात कर्मचारी अमर सिंह बाइक से सजावट का सामान देने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक एमसीएच (MCH) बिल्डिंग के पास खड़ी की और काम करने लगे। थोड़ी देर बाद जब वे लौटे तो बाइक गायब मिली। CCTV में दिखे 3 संदिग्ध, पुलिस कर रही तलाश काफी खोजबीन के बाद भी बाइक न मिलने पर पीड़ित ने अस्पताल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज मांगी। फुटेज में एमसीएच बिल्डिंग के पास 3 लोग घूमते दिख रहे हैं, जिनमें से एक युवक बाइक चोरी कर ले जाता नजर आ रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar