crime
दमोह में महिला पटवारी से मकान मालिक ने की छेड़छाड़:पति के बाहर जाने पर गलत नीयत से पकड़ा, पीड़िता ने धक्का देकर छुड़ाया; केस दर्ज
दमोह जिले की बटियागढ़ तहसील में एक महिला पटवारी ने अपने मकान मालिक कृष्णा साहू पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना 26 अक्टूबर की रात की है। मंगलवार शाम महिला पटवारी ने अपने पति, ससुर और तहसीलदार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किराए के घर में अकेली थीं महिला पटवारी महिला पटवारी बटियागढ़ में कृष्णा साहू के मकान में किराए से रहती हैं। शिकायत के मुताबिक, 26 अक्टूबर की रात उनके पति जरूरी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान कृष्णा साहू घर आया और गलत नीयत से उन्हें पकड़ लिया। महिला पटवारी ने धक्का देकर खुद को छुड़ाया और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। साथी पटवारियों और तहसीलदार को दी जानकारी घटना के बाद महिला पटवारी ने अपने साथी पटवारियों और तहसीलदार योगेंद्र कुमार चौधरी को इसकी जानकारी दी। मंगलवार शाम वह अपने पति और ससुर के साथ बटियागढ़ थाने पहुंचीं और लिखित शिकायत दी। BNS और SC/ST एक्ट में केस बटियागढ़ थाना प्रभारी रजनी शुक्ला के मुताबिक, आरोपी कृष्णा साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar