top
दामाद ने पत्नी के सामने ससुर को मार डाला:लखीमपुर में घर के अंदर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया, बचाने दौड़ी पत्नी भी घायल
लखीमपुर खीरी में शनिवार को दामाद ने अपने ससुर को चाकू से गोदकर मार डाला। इस दौरान पिता को मारते देख बचाने दौड़ी पत्नी पर भी वार किया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। दामाद को भागता देख परिवार और पड़ोसियों ने पकड़ लिया। घायल अवस्था में पिता-पुत्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायल पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में बेटी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में हुई। जानिए पूरी घटना... सैदपुर गांव के रहने वाले सोहन लाल (61) ने अपनी बेटी सुमित्रा देवी की शादी करीब 16 साल पहले बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के रविदासनगर निवासी मुकेश पुत्र लाल बिहारी से की थी। पिछले तीन-चार महीनों से मुकेश और सुमित्रा के बीच विवाद चल रहा था। कुछ दिनों बाद इसी विवाद के चलते सुमित्रा अपने पिता के घर रहने आ गई थी। सुमित्रा ने पति के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज कराया था, जिसकी अगली सुनवाई 25 अगस्त को होनी थी। शनिवार दोपहर को मुकेश अपनी ससुराल सैदीपुर पहुंचा और पत्नी सुमित्रा को अपने साथ चलने के लिए कहा। पीठ पर ताबड़तोड़ वार किया ससुर सोहन लाल ने उसे 25 अगस्त को कोर्ट की सुनवाई के बाद भेजने की बात कही। इसी बात पर ससुर और दामाद के बीच विवाद बढ़ गया। ससुर की बात सुनकर मुकेश गुस्से में आ गया। उसने अपने पास रखी चाकू से ससुर पर हमला कर दिया। उसने ससुर के पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए। वहां मौजूद उसकी पत्नी सुमित्रा ने अपने पिता को बचाने आई, तो मुकेश ने उस पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने आरोपी मुकेश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सांस बोली- बेटी के साथ मारपीट करता था दामाद मृतक की पत्नी सोना ने बताया कि मुकेश नशे का आदी था और अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। घर के अंदर उसने चाकू से हमला किया। पड़ोसी धर्मेंद्र ने बताया कि अंदर से चीख-पुकार आने की आवाज सुनकर पहुंचा। वहां सोहन लाल खून से लथपथ पड़े मिले। सोहन लाल के दामाद ने चाकू से उन पर वार किया था। सूचना मिलने पर सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह और प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ संतोष कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया गया। जांच के बाद कठोर कार्यवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar