crime
थाना प्रभारी का रिश्वत लेते हुए VIDEO का दावा:थाने के पीछे लेनदेन; अधिकारी ने कहा- एक साल पुराना वीडियो
मुरैना जिले के रामपुरकलां थाने से जुड़ा एक कथित वीडियो सामने आया है। वीडियो में थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा थाने के पीछे एकांत स्थान पर एक व्यक्ति से रुपए लेते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि थाना प्रभारी ने इसे एक साल पहले का बताया है। वीडियो में रुपए लेने के दौरान बातचीत वायरल वीडियो में थाना प्रभारी सामने मौजूद व्यक्ति से रुपए लेते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे कथित तौर पर उससे पूछते हैं- “कितने रुपए हैं?” बातचीत में दो हजार रुपए देने की बात भी सुनाई दे रही है। वीडियो में थाना प्रभारी द्वारा “छोटू पंडित” को भी 400-500 रुपए दिलाने की बात कहे जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की आवाज और उसमें दिखाई दे रहे पूरे घटनाक्रम की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता है। थाने के पीछे एकांत जगह पर लेनदेन पर सवाल वीडियो सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि रुपए का लेनदेन किसी सामान्य काम के लिए था तो इसे थाने के पीछे सुनसान जगह पर क्यों किया जा रहा था। थाने का खुला परिसर होने के बावजूद एकांत स्थान पर इस तरह रुपए लेते हुए दिखाई देने से संदेह और गहरा गया है। हालांकि, वीडियो कब का है, रुपए किस व्यक्ति से लिए जा रहे थे और लेनदेन किस उद्देश्य से हुआ, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। थाना प्रभारी बोले- करीब एक साल पुराना है वीडियो वायरल वीडियो को लेकर रामपुरकलां थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने कहा कि यह वीडियो करीब एक साल पुराना है। उन्होंने कहा कि पूर्व में किसी ने यह वीडियो बनवा लिया होगा और उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। सवाल अब भी वही अगर वीडियो एक साल पुराना है तो क्या थाना प्रभारी को एक साल पहले रिश्वत लेना जायज था।
Read full article on Bhaskar