top
दरभंगा में 1100 कन्याओं ने निकाली शोभायात्रा:जल भरने के लिए पहुंची बागमती नदी, हायाघाट में गणेश पूजा की भव्य तैयारी
दरभंगा के हायाघाट में गणेश पूजा को लेकर भव्य आयोजन की तैयारी है। यहां मेला लगाया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। सोमवार को गणेश पूजा के अवसर पर 1100 कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा पूजा स्थल से शुरू होकर बागमती नदी के किनारे पहुंची। यहां कन्याओं ने कलश में पवित्र जल भरा। शोभायात्रा के दौरान नदी किनारे हजारों की संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। धार्मिक माहौल में निकली कलश शोभायात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जा रहे हैं आयोजकों के मुताबिक गणेश पूजा के साथ लगने वाले मेले को इस बार और व्यापक रूप दिया गया है। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जा रहे हैं। जलपरी, डिजनीलैंड समेत कई आकर्षक मनोरंजन के साधन बच्चों और परिवारों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा खाने-पीने और खरीदारी के लिए सैकड़ों स्टॉल लगाए जा रहे हैं। मेले में बड़ी संख्या में दुकानदारों के पहुंचने से पूजा स्थल और आसपास के इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई है।आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालुओं और मेले में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। शोभा यात्रा के दौरान पुलिस रही तैनात कलश शोभायात्रा के दौरान हायाघाट थानाध्यक्ष बलवंत कुमार एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। गणेश पूजा और मेले को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी की जा रही है। गणेश पूजा समारोह को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। पूजा और मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
Read full article on Bhaskar