Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

दरभंगा में कमला नदी में 3 दिन पुरानी लाश मिली:फोटो देख परिजन ने की शिनाख्त, हत्या का आरोप लगाया; SHO बोले- आवेदन पर कार्रवाई होगी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 25, 2026 👁 4 views
दरभंगा में कमला नदी में 3 दिन पुरानी लाश मिली:फोटो देख परिजन ने की शिनाख्त, हत्या का आरोप लगाया; SHO बोले- आवेदन पर कार्रवाई होगी
दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के पास कमला नदी में बुधवार को करीब तीन दिन पुराना शव उपलाता मिला। नदी में शव दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के मनोर भौराम गांव निवासी राजाराम यादव के 22 वर्षीय पुत्र विक्रम यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विक्रम पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। वह मानसिक रूप से कमजोर था और अक्सर आसपास के गांवों में घूमता रहता था। हालांकि वह सामान्य तौर पर शाम या रात तक घर वापस लौट आता था। तीन दिनों से घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग परेशान थे और रिश्तेदारी समेत आसपास के गांवों में उसकी तलाश कर रहे थे। हालांकि परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। उन्हें उम्मीद थी कि वह खुद ही वापस घर लौट आएगा। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर परिजन पहुंचे ग्रामीण संजय कुमार के अनुसार बुधवार को किसी व्यक्ति ने कमला नदी में शव उपलाते हुए फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद विक्रम के परिजनों को आशंका हुई कि शव उनके बेटे का हो सकता है। इसके बाद परिजन सिमरा गांव के पास कमला नदी किनारे पहुंचे। वहां शव देखकर उन्होंने उसकी पहचान विक्रम के रूप में की। परिजनों ने बताया कि घटनास्थल उनके घर से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर है। विक्रम अक्सर इसी तरह गांव और आसपास के इलाकों में घूमता रहता था। पूजा-पाठ और भोज आदि कार्यक्रमों में भी वह चला जाता था और बाद में अपने आप घर लौट आता था। लेकिन पिछले तीन दिनों से उसके वापस नहीं लौटने के कारण परिवार के लोग परेशान थे। बड़े भाई ने हत्या की जताई आशंका मृतक के बड़े भाई बलराम यादव ने बताया कि विक्रम अक्सर गांव में घूमता रहता था, लेकिन रात में घर वापस आ जाता था। तीन दिनों से उसके घर नहीं लौटने के बाद परिवार के लोग रिश्तेदारों और दूसरे गांवों में उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर नदी में शव मिलने की तस्वीर देखी। बलराम यादव ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार विक्रम दो भाई और एक बहन में था। वह मानसिक रूप से कमजोर था और अधिकतर समय इधर-उधर घूमता रहता था। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि नदी से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था। प्रथम दृष्टया यह भी संभव है कि वह किसी कारण से नदी के पास पहुंचा हो और डूबने से उसकी मौत हो गई हो। हालांकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan