Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

दरभंगा- शराब कारोबार के लेनदेन में सत्यम की हुई हत्या:घर से बुलाकर ले गए, तीन गोली मारी; 9 नामजद में से 2 आरोपी गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 3 views
दरभंगा- शराब कारोबार के लेनदेन में सत्यम की हुई हत्या:घर से बुलाकर ले गए, तीन गोली मारी; 9 नामजद में से 2 आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के रहने वाले आदित्य भारद्वाज उर्फ सत्यम (25) की हत्या मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात में कुल 9 आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में यूज मोबाइल, बाइक, गिरफ्तार एक आरोपी के पास से खून से सना शर्ट बरामद किया गया है। वारदात में यूज पिस्टल फरार अरोपियों के पास है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पिस्टल भी बरामद की जाएगी। सदर एसडीपीओ-2 शुभेंद्र कुमार सुमन ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शराब के अवैध कारोबार में पैसों के लेनदेन के विवाद के कारण सत्यम की मंगलवार रात को तीन गोली मारकर हत्या की गई थी। गिरफ्तार 2 आरोपियों की पहचान रतनपुर निवासी विनोद महतो के बेटे रामनाथ महतो और मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के दुधैल गांव निवासी श्याम किशोर झा के बेटे सत्यम झा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और अन्य शामिल लोगों के नाम भी बताए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद घर चले गए थे। पुलिस ने दोनों को उनके घर से ही गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सत्यम झा के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट और अवैध शराब के कारोबार का मामला दर्ज है। इससे पहले मृतक सत्यम के पिता संजीव ने भी दोनों आरोपियों का नाम लिया था। उन्होंने बताया था कि मेरे बेटे आदित्य को अपनी बेटी के लिए दवा लानी थी। शाम करीब 7 बजे चार लड़के आए और मेरे बेटे को कदम चौक अपनी बाइक से लेकर गए। चार में से एक लड़का सत्यम झा, दूसरा रामनाथ महतो, तीसरा रंजीत कुमार और एक लड़का था। 8 बजकर 17 मिनट पर जब मेरी बेटे आदित्य से बात हुई तब उसने कहा कि पापा मैं दवा लेकर आ रहा हूं। इसके बाद 9:45 बजे रात में मुझे गांव के चौकीदार नूनू पासवान का कॉल आया, उसने बताया कि आपके बेटे को गोली लगी है। सड़क किनारे झाड़ी में मिला था सत्यम का लहूलुहान शव मंगलवार देर रात रतनपुर-कलवाड़ा मुख्य सड़क पर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर आम के बगीचे के पास सड़क किनारे झाड़ी में सत्यम का लहूलुहान शव मिला था। उसके कनपटी में दो और सीने में एक गोली लगी थी। सूचना मिलने पर कमतौल थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ-2 कमतौल शुभेंद्र कुमार सुमन मौके पर पहुंचे थे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए थे। पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी बरामद किया था। दो लाख के लेनदेन को लेकर मां ने जताई थी हत्या की आशंका सत्यम की मां सविता कुमारी ने गांव के ही सुशील ठाकुर से दो लाख रुपये के लेनदेन का भी जिक्र किया था। उनका कहना था कि सत्यम ने सुशील को दो लाख रुपए दिए थे, जिसमें कुछ रकम वापस मिली थी, जबकि काफी पैसा बकाया था। मां के अनुसार, सत्यम कई बार कहता था कि दो लाख रुपये उसके लिए भारी पड़ सकते हैं। । जुलाई में भी सत्यम का अपहरण कर हुई थी मारपीट, अधमरा कर छोड़ा था सत्यम के पिता संजीव के अनुसार, जुलाई में भी मेरे बेटे के साथ मारपीट, अपहरण और जान से मारने के प्रयास की घटना हुई थी। इस संबंध में 5 जुलाई को सत्यम के आवेदन पर हीं कमतौल थाना में FIR दर्ज कराई गई थी। आवेदन में पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर अपहरण कर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया था। मृतक सत्यम पर लड़की भगाने समेत 10 से अधिक मामले दर्ज पुलिस के अनुसार, मृतक सत्यम के खिलाफ कमतौल, जाले और सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। कमतौल थाना में करीब 8, जबकि जाले में 2 और सिंहवाड़ा थाना में भी मृतक सत्यम के खिलाफ मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूटपाट, मारपीट, आर्म्स एक्ट, शराब कारोबार, लड़की को भगाकर ले जाने, दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं। जाले थाना में भी उसके खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार, वह पूर्व में कई बार जेल जा चुका था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 2020 में एक नाबालिग लड़की से जुड़े मामले में भी सत्यम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। लड़की रतनपुर के समीप सोतिया गांव की रहने वाली बताई गई थी। मामले में दुष्कर्म, छेड़छाड़ और लड़की को भगाकर ले जाने जैसी धाराओं में केस दर्ज हुआ था और सत्यम को जेल जाना पड़ा था। बाद में उसी लड़की से उसके विवाह करने की बात सामने आई है। पुलिस इस पुराने मामले को भी वर्तमान हत्या की जांच के दौरान संदर्भ के रूप में देख रही है। संजीव और सविता देवी का इकलौता बेटा था सत्यम सत्यम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन स्वाति कुमारी है, जिसने बीटेक करने के बाद गेट पास की है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। मां सविता कुमारी सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं, जबकि पिता संजीव कुमार खेती-बाड़ी करते हैं। परिजनों के अनुसार, सत्यम ने 2021 में प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी मोनी कुमारी गुरुग्राम में ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग ले रही थी। पति की हत्या की सूचना मिलने के बाद वह फ्लाइट बुधवार को दरभंगा पहुंची। सत्यम की तीन वर्षीय बेटी रिचा भारद्वाज है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर शाम शव पैतृक आवास पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार ने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की मांग की है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan