crime
दौसा पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान: 58 टीमों ने 285 ठिकानों पर दी दबिश, 45 वांछित व सक्रिय अपराधी गिरफ्तार
जिले में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़, अपराधों की रोकथाम और आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दौसा पुलिस ने शनिवार को 'एरिया डोमिनेशन' के तहत विशेष तलाशी व गिरफ्तारी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशन में सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लगातार 10 घंटे चले इस सघन अभियान में 45 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
Read full article on Khas Khabar