Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

दुष्कर्म-केस में जेल से छूटा आरोपी, पटाखे फोड़कर मनाया जश्न:पीड़िता को गाड़ी से कुचलने की धमकी, गोंडा में पीड़िता ने थाने पहुंचकर मांगी सुरक्षा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 1 views
दुष्कर्म-केस में जेल से छूटा आरोपी, पटाखे फोड़कर मनाया जश्न:पीड़िता को गाड़ी से कुचलने की धमकी, गोंडा में पीड़िता ने थाने पहुंचकर मांगी सुरक्षा
गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए आरोपी पर बाहर आने के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब्दुल हमीद 23 अगस्त को जेल से बाहर आया। इसके बाद उसने रास्ते से घर तक पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। पीड़िता का आरोप है कि जश्न के दौरान आरोपी ने उसका नाम लेकर गाली-गलौज की और चार पहिया वाहन से कुचलकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। शाम 7 बजे थाने पहुंची पीड़िता पीड़िता ने सोमवार शाम करीब 7 बजे धानेपुर थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। उसने पुलिस से अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 21 जुलाई को दुष्कर्म के आरोप में गया था जेल पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, मोतीगंज थाना क्षेत्र के पठानपुरवा मौजा मतवरिया निवासी अब्दुल हमीद पुत्र अब्दुल रब उर्फ राजू ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया था। आरोप है कि पीड़िता की मां की गैरमौजूदगी में आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर धानेपुर थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने 21 जुलाई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटते ही पटाखे फोड़ने का आरोप पीड़िता के मुताबिक, अब्दुल हमीद 23 अगस्त को जेल से रिहा हुआ। आरोप है कि बाहर आने के बाद उसने रास्ते से अपने घर तक पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसका नाम लेकर भद्दी-भद्दी गालियां दीं। उसने कथित तौर पर कहा कि इतने गंभीर मामले के बावजूद वह करीब एक महीने में जेल से बाहर आ गया। 'चार पहिया से कुचलकर मार दूंगा' पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे खुलेआम धमकी दी कि वह चार पहिया वाहन चलाता है और मौका मिलते ही उसे गाड़ी से कुचलकर मार देगा। धमकी के बाद पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस बोली- CCTV फुटेज देख रहे धानेपुर थाना प्रभारी विपुल कुमार पांडे ने बताया कि 21 जुलाई को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में आरोपी को जेल भेजा गया था। अब पीड़िता ने जेल से बाहर आने के बाद जश्न मनाने और उसे वाहन से कुचलकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी के घर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है, ताकि आतिशबाजी और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि की जा सके।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan