lifestyle
दाऊजी मेले में वार्ष्णेय नवयुवक संघ शिविर शुरू:गोविंद मंदिर से मेला शिविर स्थल तक निकली शोभा यात्रा
दाऊजी महाराज के ऐतिहासिक मेले की रौनक शुक्रवार को उस समय और भी बढ़ गई, जब मेला प्रांगण में 'श्री वार्ष्णेय नवयुवक संघ शिविर वर्ष-2026' का भव्य शुभारंभ हुआ। फीता कटते ही पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह की लहर दौड़ गई और वार्ष्णेय समाज के लोगों ने गर्मजोशी के साथ इसका स्वागत किया। इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता की भी स्पष्ट झलक दिखाई दी। शिविर का विधिवत शुभारंभ यश कुमार वार्ष्णेय, पुष्कर कुमार वार्ष्णेय, नवनीत वार्ष्णेय एवं राहुल कुमार वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में राजीव वार्ष्णेय उपस्थित रहे, जबकि मुकुल आनंद वार्ष्णेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह को गरिमा प्रदान की। शुभारंभ के अवसर पर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। मेले में पहुंचे अन्य श्रद्धालुओं के बीच भी यह भव्य शिविर आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। मुख्य बाजार से गुजरी भव्य शोभायात्रा उद्घाटन कार्यक्रम की कड़ी में दोपहर दो बजे घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजार से होती हुई श्री दाऊजी महाराज मेला स्थित शिविर स्थल तक पहुंची। रास्तेभर धार्मिक उल्लास और समाज की सहभागिता ने मेले के माहौल में चार चांद लगा दिए। आयोजकों ने वार्ष्णेय समाज के सभी लोगों से मेले के आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है, ताकि सामाजिक एकता को और मजबूती मिल सके।
Read full article on Bhaskar