Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

देवर-भाभी का न्यूड वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल:हेराफेरी के आरोप में नौकरी से निकाला तो मालिक के भाई-पत्नी का प्राइवेट वीडियो किया वायरल, 3 गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 5 views
देवर-भाभी का न्यूड वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल:हेराफेरी के आरोप में नौकरी से निकाला तो मालिक के भाई-पत्नी का प्राइवेट वीडियो किया वायरल, 3 गिरफ्तार
बिलासपुर में एक कारोबारी के यहां काम करने वाले कुछ युवकों पर हिसाब-किताब में हेराफेरी की। इसके बाद कारोबारी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। नौकरी से निकाले जाने के बाद युवकों ने कारोबारी के चचेरे भाई और उसकी पत्नी के प्राइवेट वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बाद में वीडियो वायरल कर महिला को बदनाम और अपमानित करने की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, कारोबारी हार्वेस्टर और ट्रैक्टर के जरिए एग्रीकल्चर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। कारोबार संभालने के लिए उसने पीतांबर सिंह और अजय चौधरी को रखा था। बाद में हिसाब-किताब में गड़बड़ी सामने आने पर दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया। नौकरी से निकाले जाने के बाद दोनों नाराज हो गए और इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। घर पहुंचकर दी धमकी, फिर वीडियो वायरल किया शिकायत के मुताबिक 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी पीड़ित के भाई के पास पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मालिक की पत्नी और उसके भाई के प्राइवेट मोमेंट का वीडियो दिखाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला और उसके भाई के बीच निजी संबंधों के दौरान वीडियो बनाए जाने की बात सामने आई है। इसी निजी वीडियो को आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला को अपमान और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। FIR के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा मामले की शिकायत मिलने पर मस्तूरी पुलिस ने बीएनएस की धारा 77, 79, 296, 351(3), आईटी एक्ट की धारा 66ई, 67, 67बी तथा एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की। इसके बाद मस्तूरी पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने अजय चौधरी (23), नरेश पटेल (24) और पीतांबर सिंह (38) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों आरोपी खपरी लिमतरा के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की बात स्वीकार की। तीनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan