Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

देवर-भाभी का न्यूड वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल:हेराफेरी करने पर नौकरी से निकाला, मालिक के भाई और पत्नी प्राइवेट वीडियो किया वायरल, FIR के बाद तीन गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 5 views
देवर-भाभी का न्यूड वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल:हेराफेरी करने पर नौकरी से निकाला, मालिक के भाई और पत्नी प्राइवेट वीडियो किया वायरल, FIR के बाद तीन गिरफ्तार
बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में कारोबारी के यहां काम करने वाले युवकों ने हिसाब-किताब में हेराफेरी की। जब उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया तो मालिक के चचेरे भाई और उसकी पत्नी के प्राइवेट मोमेंट का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। वायरल वीडियो पर महिला को बदनाम और अपमानित कर करने वाले तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार कारोबारी का हार्वेस्टर और ट्रैक्टर के जरिए एग्रीकल्चर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। व्यवसाय की देखरेख के लिए पीतांबर सिंह और अजय चौधरी को रखा गया था। हिसाब-किताब में हेराफेरी सामने आने के बाद दोनों को काम से निकाल दिया गया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने विवाद शुरू किया। घर पहुंचकर दी धमकी, फिर वीडियो वायरल किया शिकायत के मुताबिक 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी पीड़ित के भाई के पास पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मालिक की पत्नी और उसके भाई के प्राइवेट मोमेंट का वीडियो दिखाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला और उसके भाई के बीच निजी संबंधों के दौरान वीडियो बनाए जाने की बात सामने आई है। इसी निजी वीडियो को आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला को अपमान और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। FIR के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा मामले की शिकायत मिलने पर मस्तूरी पुलिस ने बीएनएस की धारा 77, 79, 296, 351(3), आईटी एक्ट की धारा 66ई, 67, 67बी तथा एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की। इसके बाद मस्तूरी पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने अजय चौधरी (23), नरेश पटेल (24) और पीतांबर सिंह (38), सभी निवासी खपरी लिमतरा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की बात स्वीकार की। तीनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan