Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

देवास में 15 मिनट में 24 लाख का कंटेनर चोरी:वाहन राजस्थान ले जाते तीन आरोपी गिरफ्तार; ढाबे पर खाना खाने के दौरान वारदात

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 2 views
देवास में 15 मिनट में 24 लाख का कंटेनर चोरी:वाहन राजस्थान ले जाते तीन आरोपी गिरफ्तार; ढाबे पर खाना खाने के दौरान वारदात
देवास में बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र में ढाबे के पास खड़े 24 लाख रुपए कीमत के कंटेनर की चोरी का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। ड्राइवर के खाना खाने के लिए उतरते ही बदमाशों ने करीब 15 मिनट में कंटेनर चोरी कर लिया था। देवास पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम्’ के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से कंटेनर का पीछा किया और राजस्थान पहुंचने से पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ कंटेनर और उसमें भरा भूसा, कुल 25 लाख रुपए का मश्रुका बरामद किया है। खाना खाने उतरा ड्राइवर, 15 मिनट में कंटेनर गायब पुलिस के अनुसार, अशोकनगर निवासी मानसिंह पासवान 20 अगस्त को कंटेनर क्रमांक HR55U8220 में माल भरकर गुना से देवास आए थे। उन्होंने सुत्ते के ढाबे के पास शिवोम टोल कांटे के क्षेत्र में कंटेनर खड़ा किया और खाना खाने के लिए चले गए। कुछ देर बाद जब ड्राइवर वापस लौटा तो कंटेनर अपनी जगह पर नहीं था। बदमाशों ने करीब 15 मिनट के अंदर ही कंटेनर चोरी कर लिया था। कंटेनर में भरा था करीब एक लाख का भूसा चोरी किए गए कंटेनर की कीमत करीब 24 लाख रुपए बताई गई है। कंटेनर के अंदर भूसा भरा हुआ था, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए है। इस तरह पुलिस ने कंटेनर और उसमें भरे भूसे समेत कुल 25 लाख रुपए का मश्रुका बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज से मिला कंटेनर का रास्ता कंटेनर चोरी होने की सूचना मिलते ही बीएनपी पुलिस ने तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम्’ के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने कंटेनर के संभावित रास्ते का पता लगाया। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। राजस्थान की ओर ले जा रहे थे कंटेनर जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी चोरी किए गए कंटेनर को राजस्थान की ओर ले जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी। पुलिस टीम ने राजस्थान की सीमा में पहुंचने से पहले ही तीनों आरोपियों को कंटेनर के साथ पकड़ लिया। तीनों आरोपी राजस्थान के, खुद चला रहे थे कंटेनर थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं और खुद ड्राइविंग करते हैं। आरोपियों ने पूछताछ में कंटेनर चोरी करना स्वीकार किया है। उनकी योजना चोरी किए गए कंटेनर को चलाकर राजस्थान ले जाने की थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तीनों आरोपियों की हुई पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पिता रामसिंह बंजारा (28), निवासी निपानिया, थाना कालू, जिला गंगाधर, राजस्थान, तेजूलाल पिता राधेश्याम मेहर (38), निवासी सरवन, थाना उन्डेल, जिला झालावाड़ और जगदीश सिंह पिता बलवंत सिंह (29), निवासी बानीखेड़ी, थाना डग, जिला झालावाड़ के रूप में हुई है। पुलिस और साइबर सेल की अहम भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रीति कटारे, उपनिरीक्षक शुभम व्यास, सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह ठाकुर सहित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साइबर सेल के प्रधान आरक्षक सचिन चौहान और शिवप्रताप सेंगर ने भी तकनीकी जांच में मदद की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना को जोड़कर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan