crime
देवास में ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर:महिला के ऊपर से गुजरा पहिया, मौत, बाइक चालक गंभीर घायल
देवास के बरोठा थाना क्षेत्र में बरखेड़ा मोड़ के पास गुरुवार को सड़क हादसे में 40 वर्षीय ममता गौर की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार ममता गौर सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। हादसे में बाइक चला रहे महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, भेरूगढ़ निवासी ममता गौर पति रविशंकर पीलिया का इलाज कराने के लिए परिचित महेश के साथ नापाखेड़ी क्षेत्र गई थीं। इलाज के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बरखेड़ा मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे टक्कर लगते ही ममता और महेश सड़क पर गिर गए। ट्रक का पहिया ममता के ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ममता को मृत घोषित कर दिया। महेश का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। ममता के पति रविशंकर ट्रेन में काम करते हैं। घटना के समय वे इंदौर जा रहे थे। जानकारी मिलने पर वे देवास पहुंचे। बरोठा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी सविता जाट ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar