politics
देवास में UGC बिल का विरोध, लोगों ने किया प्रदर्शन:व्यवस्था में बदलाव की मांग, कलेक्टर कार्यालय पर दिया ज्ञापन
देवास में रविवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में यूजीसी बिल के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने "यूजीसी वापस लो... काला कानून वापस लो" जैसे नारे लगाए। उन्होंने यूजीसी बिल में संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया। तहसीलदार को दिया ज्ञापन इस दौरान दिल्ली में हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज की घटना की भी निंदा की गई। उसकी जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद, तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारी देवेंद्र सिंह व्यास ने बताया कि ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में दिया गया है। अब यूजीसी बिल के बारे में जानिए... UGC ने 13 जनवरी को अपने नए नियमों को नोटिफाई किया था। इसका नाम है- 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन्स, 2026।' इसके तहत कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में जाति आधारित भेदभाव को रोकने के लिए विशेष समितियां, हेल्पलाइन और मॉनिटरिंग टीमें बनाने के निर्देश दिए हैं। ये टीमें खासतौर पर SC, ST और OBC छात्रों की शिकायतों को देखेंगी। सरकार का कहना है कि ये बदलाव उच्च शिक्षा संस्थानों में निष्पक्षता और जवाबदेही लाने के लिए किए गए हैं। हालांकि नियमों को जनरल कैटेगरी के खिलाफ बताकर विरोध हो रहा है। आलोचकों का कहना है कि सवर्ण छात्र ‘स्वाभाविक अपराधी’ बना दिए गए हैं। जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स का कहना है कि नए नियम कॉलेज या यूनिवर्सिटी कैंपसों में उनके खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे कॉलेजों में अराजकता पैदा होगी।
Read full article on Bhaskar