crime
धमतरी के स्कूल स्टाफ रूम में 5 फीट का कोबरा:अलमारी के पीछे फन फैलाए बैठा था सांप, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
धमतरी जिले के कंडेल स्थित शासकीय आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टाफ रूम में करीब 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा मिला। सांप अलमारी के पीछे फन फैलाए बैठा था। शिक्षकों की नजर पड़ते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। देखिये यह तस्वीरें अलमारी के पीछे बैठा था कोबरा शिक्षकों ने स्टाफ रूम में सांप दिखाई देने की सूचना सर्पमित्र सूर्यकांत साहू को दी। सूचना मिलते ही वह स्कूल पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू की। अलमारी को हटाने के बाद उन्होंने करीब 5 फीट लंबे कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला। सांप को देखकर स्कूल में मौजूद शिक्षक और विद्यार्थी काफी देर तक दहशत में रहे। राहत की बात रही कि घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। सांप निकलते ही बच्चों ने लगाए जयकारे सर्पमित्र द्वारा कोबरा को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। सांप को स्कूल परिसर से बाहर ले जाते ही बच्चों ने ‘शंकर भगवान की जय’ के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, किसी ने सांप को स्कूल के अंदर आते हुए नहीं देखा था। स्टाफ रूम में पहुंचने पर वह अलमारी के पीछे छिपा मिला। बारिश के मौसम में स्कूल परिसर में सांप मिलने की घटना के बाद अब सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Read full article on Bhaskar