top
धनबाद में अवैध कोयला खदान की चाल धंसी, महिला समेत दो की मौत, कई के दबे होने की आशंका
धनबाद, 13 सितंबर (वेब वार्ता)। झारखंड के धनबाद जिले के कतरास में रविवार सुबह अवैध कोयला खदान की चाल धंसने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत की सूचना है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में तीन लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है, जबकि मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसा कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुम्हारपट्टी में सुबह करीब सात बजे हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ महिला और पुरुष अवैध सुरंग में कोयला काटने और चुनने गए थे। इसी ...
Read full article on Loktej