top
ट्रैफिक सिपाही से मारपीट के बाद चला बुलडोजर:मैनपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की
मैनपुरी में ट्रैफिक सिपाही से मारपीट की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। रविवार को शीतला मंदिर के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर अभियान चलाया गया। दरअसल, दो दिन पहले ट्रैफिक सिपाही अंगद सिंह के साथ मारपीट की घटना हुई थी। बताया गया कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिसके चलते यह विवाद उत्पन्न हुआ। इस घटना के तत्काल बाद ही प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। रविवार दोपहर बाद जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। इस दौरान नगर पालिका के बुद्धि प्रकाश, कोतवाली प्रभारी फटे बहादुर सिंह और चौकी प्रभारी दिनेश सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अभियान के तहत शीतला मंदिर के आसपास के अवैध कब्जों को हटाया गया। प्रशासन ने भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी है।
Read full article on Bhaskar