crime
ट्रेन धीमी होते ही यात्रियों का मोबाइल चुराता था:कानपुर सेंट्रल से 60 हजार का फोन चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन और आउटर क्षेत्र में ट्रेन धीमी होते ही यात्रियों को निशाना बनाने के आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चलती ट्रेन से मौका मिलते ही मोबाइल और सामान लेकर फरार हो जाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 60 हजार रुपए कीमत का वीवो मोबाइल बरामद किया है। आरोपी की पहचान गोविंद नगर की कच्ची बस्ती निवासी अंश कुमार उर्फ तेली (19) के रूप में हुई है। उसे गुरुवार शाम को जेल भेज दिया गया। भागने लगा तो दौड़ाकर पकड़ा जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह के मुताबिक, रेलवे में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। स्टेशन के पास रेलवे पटरी किनारे टाटमिल चौराहे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस टीम मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में बताया- ट्रेन धीमी होते ही बनाता था निशाना पुलिस पूछताछ में अंश ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र में ट्रेन के धीमे होने का फायदा उठाता था। ट्रेन के पास आते ही वह यात्रियों के मोबाइल और दूसरे सामान पर नजर रखता था। मौका मिलते ही सामान लेकर भाग जाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है। अन्य वारदातों की भी जांच जीआरपी अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि उसने स्टेशन और ट्रेनों में अब तक कितनी वारदातें की हैं। चोरी का सामान वह किन लोगों को बेचता था और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar