top
ट्रेन की टक्कर लगने से मजदूर की मौत
गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चौधरी खेड़ा गांव में बुधवार की रात पैदल रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चौधरी खेड़ा निवासी अजय पाल 36 गांव के पास रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक मजदूरी करता था उसके परिवार में पत्नी व दो बेटियां है।
Read full article on Tarun Mitra