Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

ट्रेनों में चोरी करने वाले चार शातिर बेनकाब:मोबाइल, सोने का मंगलसूत्र समेत लाखों का सामान बरामद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 3 views
ट्रेनों में चोरी करने वाले चार शातिर बेनकाब:मोबाइल, सोने का मंगलसूत्र समेत लाखों का सामान बरामद
जबलपुर में जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर कई मामलों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों (सर्विलांस) के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 3,65,300 रुपए मूल्य का चोरी गया सामान बरामद किया है। पहली कार्रवाई में, पुलिस ने तकनीकी सुरागों का पीछा करते हुए नरसिंहपुर निवासी तुलसीराम मेहरा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उससे 33,700 रुपए की कीमत का एक रियलमी मोबाइल और सोने का मंगलसूत्र बरामद हुआ। इसी क्रम में, तकनीकी साक्ष्यों की जांच के लिए प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) गई पुलिस टीम को भी सफलता मिली। वहां से दो अलग-अलग मामलों में ग्राम सराय मकई, बाबूगंज प्रतापगढ़ निवासी मसीहूउ‌द्दीन (28) और तेलीयरगंज, प्रयागराज निवासी मोहम्मद इबाद (23) को गिरफ्तार किया गया। उनसे 1,37,288 रुपए कीमत के दो मोबाइल बरामद किए गए। जीआरपी जबलपुर ने एनकेजे कटनी निवासी प्रदीप सूर्यवंशी (27) को भी गिरफ्तार किया। आरोपी प्रदीप ट्रेनों में यात्रियों को अपना निशाना बनाता था। पुलिस ने उसके पास से कटनी-भुसावल एक्सप्रेस में हुई चोरी का एक रियलमी मोबाइल और 500 रुपए नकद बरामद किए हैं। आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहनता से जांच की जा रही है। सबसे अहम सफलता मुंबई-हावड़ा मेल ट्रेन में हुई हाई-वैल्यू चोरी का खुलासा करते हुए मिली, जहां आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 1,71,800 रुपए कीमत का एप्पल आईफोन 14 प्रो मैक्स (गोल्डन कलर) जब्त कर लिया गया। जीआरपी पुलिस ने सभी मामलों में जब्त सामान को विधिवत कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan