top
उदयपुर : शहर में एक सप्ताह में तीसरी बार फायरिंग, हर बार उसी दिन दबोच लिए गए बदमाश
उदयपुर शहर में करीब एक सप्ताह में तीसरी बार फायरिंग की घटना सामने आई। मल्लातलाई में गुरुवार रात 1.17 बजे बदमाशों ने मोहम्मद आरिफ और अरबाज खान के घरों के बाहर शराब की बोतलें फेंककर हवाई फायर किए। अंबामाता थाना पुलिस ने सीसीटीवी, साइबर सेल और तकनीकी संसाधनों की मदद से 12 घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया। एक आरोपी डबोक और तीन भीलवाड़ा से पकड़े गए। पूछताछ में तीन माह पुरानी रंजिश सामने आई। चिरवा टनल के पास भागने के प्रयास में तीन आरोपी घायल हुए। कांस्टेबल फिरोज भी घायल हुए।
Read full article on Patrika News