crime
उज्जैन में तीन सूने मकानों में चोरी:2 घंटे में लाखों के जेवर और नकदी पार, CCTV में 4 संदिग्ध कैद; पुलिस जांच में जुटी
उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की मोती बाग कॉलोनी में बीती रात चोरों ने तीन सूने मकानों को निशाना बनाया। करीब दो घंटे के अंदर बदमाश ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। सुबह करीब 4 बजे एक मकान मालिक के घर लौटने पर चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तिजोरी से चांदी की प्रतिमाएं भी ले गए जानकारी के अनुसार, जिन घरों में चोरी हुई है, उनमें नेहा-अमित मिश्रा और सबिता-आनंद ठाकुर के मकान शामिल हैं। घटना के समय तीनों घरों के लोग बाहर थे। मकान मालिकों के अनुसार, एक घर से करीब 10 लाख रुपए और दूसरे घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हुई है। बदमाश तिजोरी के साथ घर में रखी भगवान की चांदी की प्रतिमाएं, थालियां और अन्य कीमती सामान भी ले गए। चोरी हुए सामान और नकदी की कुल कीमत का सही पता पुलिस की जांच के बाद चलेगा। सुबह 4 बजे घर लौटने पर पता चला चोरी का पता सुबह करीब 4 बजे चला, जब एक मकान मालिक घर लौटा। उसने मुख्य गेट खुला और अंदर कमरों के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। CCTV में 4 संदिग्ध नजर आए पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी। इनमें कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियां नजर आई हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार, रात में करीब चार संदिग्ध लोग गलियों में आते-जाते और वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दिए। नानाखेड़ा पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्तों की जांच कर रही है। एक ही रात में तीन मकानों में चोरी के बाद कॉलोनी में चिंता का माहौल है।
Read full article on Bhaskar