top
उज्ज्वला योजना से वंचित तीन प्रखंडों को लेकर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने उठाई आवाज, विद्युतीकरण में तेजी लाने का उपायुक्त से आग्रह
गढ़वा। विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने गढ़वा जिले के गढ़वा, बरडीहा एवं नगर ऊंटारी प्रखंड के उन क्षेत्रों को लेकर गंभीर चिंता जताई है, जो अब तक मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने इस मामले में जिम्मेवार पदाधिकारियों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई एवं दंडित करने की मांग करते हुए उपायुक्त को पत्र लिखा है। विधायक ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद जिले के उक्त तीन प्रखंडों में कई परिवार एवं क्षेत्र योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने इस स्थिति के लिए जिम्मेवार पदाधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही विधायक श्री तिवारी ने उपायुक्त से मांग की है कि गढ़वा, बरडीहा एवं नगर ऊंटारी प्रखंडों को भी विद्युतीकरण की योजना में शामिल करते हुए यहां के छूटे हुए टोले एवं गांवों में शीघ्र विद्युत सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों और टोलों में अब तक बिजली नहीं पहुंची है, वहां विद्युत पोल, तार एवं ट्रांसफार्मर की समुचित व्यवस्था यथाशीघ्र कराई जानी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा का लाभ मिल सके और अंधेरे में जीवन व्यतीत करने को मजबूर लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाई जा सके। विधायक ने उपायुक्त से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा वंचित क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें। Blog Site Manager By Global Info Edge
Read full article on गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय