Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

उन्नाव :भैंस चोरी कर कसाई मंडी में बेचने वाले दो शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।||Unnao:Police arrested two criminals who stole buffaloes and sold them in the butcher market.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 September 1, 2026 👁 2 views
उन्नाव : भैंस चोरी कर कसाई मंडी में बेचने वाले दो शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।। लोडर समेत ₹43,800 नकद बरामद, दो अन्य साथियों की तलाश जारी। । उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने भैंस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की भैंस बेचकर मिले ₹43,800 नकद और वारदात में इस्तेमाल लोडर (छोटा हाथी) बरामद किया है। विस्तार : पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त की रात अकरमपुर स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पीछे तबेले से दो भैंस चोरी हो गई थीं। मामले में राधेश्याम की तहरीर पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी फजल खान (22) निवासी जाजमऊ, कानपुर नगर और सज्जन यादव उर्फ अभी यादव (21) निवासी मोतीपुर, महाराजपुर, कानपुर नगर को नेहरू बाग के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों भैंस चोरी की थीं और उन्हें लोडर में लादकर कानपुर की कसाई मंडी में अज्ञात लोगों को ₹1.50 लाख में बेच दिया था। बिक्री की रकम सभी साथियों ने आपस में बांट ली थी। पुलिस ने तलाशी के दौरान फजल खान से ₹22,300 और सज्जन यादव से ₹21,500 बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि बरामद रकम भैंस बेचने के बाद उनके हिस्से में बची रकम है, जबकि बाकी पैसा खर्च हो चुका है। वारदात में प्रयुक्त लोडर के कागजात भी आरोपी पुलिस को नहीं दिखा सके। इसके चलते पुलिस ने वाहन को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सज्जन यादव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ जाजमऊ कानपुर नगर में मारपीट, धमकी समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा कोतवाली में भी भैंस चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज बताया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक चन्द्र कान्त मिश्र, उपनिरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, कांस्टेबल विनीत गिल और कांस्टेबल सोनू कुमार।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan