Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

उन्नाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की दबकर मौत:सामान लादकर जा रही ट्रैक्टर का अगला पहिया निकला, चालक घायल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 9, 2026 👁 2 views
उन्नाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की दबकर मौत:सामान लादकर जा रही ट्रैक्टर का अगला पहिया निकला, चालक घायल
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खंती में पलट गई। यह हादसा अचलगंज-पुरवा मार्ग पर चपरी गांव के पास हुआ। ट्रेडर्स का सामान लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का अगला पहिया अचानक निकल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। इस हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे शाहिद अली(35) की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक रज्जाक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक रज्जाक को सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक शाहिद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हड़हा गांव निवासी 50 वर्षीय रज्जाक शहर के अनवरनगर मोहल्ले में रहता है। वह बुधवार को अनवरनगर स्थित फरहान ट्रेडर्स से सरिया और सीमेंट ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के लालगंज गांव जा रहा था। ट्रैक्टर पर आसीवन थाना क्षेत्र के टिकरा कुरसठ गांव निवासी 35 वर्षीय शाहिद अली भी उसके साथ बैठा था। शाम करीब पौने छह बजे दोनों चपरी गांव के पास पहुंचे थे, तभी ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल गया। इससे चालक रज्जाक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी खंती में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत बचाव के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल चालक रज्जाक को किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। हालांकि, शाहिद ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह दब गया था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से जेसीबी मंगवाई गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर हटाकर शाहिद को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शाहिद का छोटा भाई ताहिर भी मौके पर पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि शाहिद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी से तलाक हो चुका था और उसका एक बेटा मोहम्मद असद है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan