crime
UP Crime: दूसरी जगह शादी तय होने पर बौखलाया युवक, पहले युवती का किया अपहरण फिर बंद कमरे में ले जाकर...
Varanasi Shreya Murder Case: उत्तर प्रदेश (UP News) के वाराणसी में एक किराये के कमरे के बाथरूम में 22 साल की एमएससी छात्रा की लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. जिसको लेकर कई खुलासे हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनकी लाश खून से लथपथ थी. वह 18 अगस्त को लापता हुई थी. जिसको लेकतर राजातालाब थाने में युवती के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. बताया जा रहा है कि आरोपी विवेक चौबे जोकि युवती का दूर का रिश्तेदार भी है. उसने 7 बीघा जमीन के लालच और युवती की शादी कहीं और तय होने की नाराजगी में उसका अपहरण किया और धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. मुख्य आरोपी की तलाश जारी फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक और आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है और 4 टीमों के माध्यम से फरार मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है. इस मामले के पीछे की वजहों को लेकर परिवार ने एक अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि श्रेया अपने परिवार की इललौती बेटी थी और उसे 7 बीघा जमीन मिलने वाली थी. उसके परिवार का आरोप है कि आरोपी विवेक चौबे की नजर इस कीमती जमीन पर थी. उसे इस बात की जानकारी थी कि श्रेया से शादी करने पर जमीन पर उसका कब्जा हो गाए. इसलिए वह उसपर शादी के लिए दबाव डाल रहा था और मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था. #WATCH वाराणसी (उत्तर प्रदेश): गोमती जोन, अपराध, डीसीपी नीतू कादयान ने कहा,”आज रोहनिया पुलिस स्टेशन के आखरी इलाके में एक घर से लगभग 20-22 साल की लड़की का शव मिलने की सूचना 112 पर मिली। तुरंत जांच की गई और फील्ड यूनिट को बुलाया गया। आगे की जांच में मृतक की पहचान श्रेया उपाध्याय के... pic.twitter.com/HmaU1821uZ — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2026 यह भी पढ़ें – प्रेम संबंधों के शक में चाचा ने किया खौफनाक कांड... नाबालिग के पैरों में ठोकी 6 कीलें, फिर खेत में दफनाई की लाश; फोन कॉल... मिर्जापुर में तय हुई थी श्रेया की शादी बताया जा रहा है कि श्रेया की शादी मिर्जापुर में तय हुई थी, जिसकी सगाई 22 नवंबर और शादी 26 फरवरी को होने वाली था. अपने मंसूबों पर पानी फिरता देख विवेक चौबे गुस्से में तिलमिला उठा. परिवार के मुताबिक, उसने 18 अगस्त को कॉलेज जाते समय श्रेया का अपहरण किया और उसे बछांव के एक कमरे में ले गया और उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद फरार हो गया आरोपी हत्या के बाद आरोपी ने कमरा बंद कर दिया और भुवालपुर (मिर्जापुर) मे अपने नाना-नानी के घर भाग गया. वहां से गायब होने से पहले उसने अपनी बाइक, बैग और चाबी वहीं छोड़ दी. जब पुलिस ने चाबी से दरवाजा खोला तो उन्हें लाश मिली जो पहले ही 2 दिन पुरानी हो चुकी थी. इस पूरे मामले पर डीसीपी गोमती जोन नीतू कात्यायन ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की तलाश के लिए 4 टीमों को गठन किया गया है. इस बीच, पूछताछ के लिए मकान मालिक विवेक द्विवेदी और आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया गया है. यह भी पढ़ें – Lucknow Crime: दिव्या मिश्रा को शादी की रात से टॉर्चर कर रहा था ‘कातिल’ मानस, सुहागरात पर रखी थी ऐसी शर्त; फिर 6 साल तक......
Read full article on Inkhabar