Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

UP Election 2027: UP में BJP का MISSION 2027 तेज! दूसरे दलों के नेताओं की एंट्री पर मंथन...

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 October 28, 2026 👁 1 views
UP Election 2027: UP में BJP का MISSION 2027 तेज! दूसरे दलों के नेताओं की एंट्री पर मंथन...
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों के साथ संगठन को मजबूत करने और अपनी राजनीतिक पकड़ बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। बीजेपी की रणनीति में बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने और दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी से जोड़ने जैसे मुद्दे शामिल हैं। चर्चा है कि दूसरे दलों से आने वाले नेताओं की स्क्रीनिंग और जॉइनिंग के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई जा सकती हैं। हालांकि, इन कमेटियों के गठन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच बीजेपी ने 712 सदस्यों वाली प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की है। 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली बैठक में मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथन प्रस्तावित है। अब सवाल है कि बीजेपी की इस संगठनात्मक रणनीति को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल किस नजरिए से देख रहे हैं? क्या दूसरे दलों के नेताओं की एंट्री को लेकर यूपी की राजनीति में नई बहस शुरू होगी? देखिए खास रिपोर्ट। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: https://chat.whatsapp.com/HG56tXCS0PW74WmTMMhDDa
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan