Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 35 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, कई बड़े शहरों के पुलिस अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 1 views
UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 35 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, कई बड़े शहरों के पुलिस अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
UP IPS Transfer : उत्तर प्रदेश ( UP IPS Transfer ) में शनिवार को पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ। शासन की ओर से 35 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर ( UP IPS Transfer ) आदेश जारी किया गया। इस सूची में वर्ष 2014 से 2022 बैच तक के अधिकारियों के साथ-साथ पदोन्नति के बाद IPS कैडर में आए SPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। लखनऊ में बदली जिम्मेदारी जारी सूची के मुताबिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ( UP IPS Transfer ) DCP की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कपिल देव सिंह को पुलिस अधीक्षक, यातायात मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया है। इसके अलावा चारू निगम को पुलिस अधीक्षक यूपी-112 लखनऊ से 47वीं वाहिनी PAC गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है। यह भी पढ़ें: Indore Rahul Gandhi Chhatron ki Goonj: इंदौर में छात्रों की गूंज, विपक्ष के नेता राहुल गांधी बोले- कोई भी देश स्टूडेंट के बिना स्ट्रॉन्ग नहीं बन सकता कई कमिश्नरेट में बदलाव ट्रांसफर सूची में कानपुर नगर, आगरा, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी और प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट भी शामिल हैं। श्रवण कुमार सिंह को कानपुर नगर से गौतमबुद्धनगर में DCP बनाया गया है, ( UP IPS Transfer ) जबकि सोनम कुमार को आगरा से प्रयागराज में DCP की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह कई अन्य अधिकारियों को DCP, अपर DCP और SP स्तर पर नई तैनाती मिली है। यह भी पढ़ें: CG Civil Judge Main Exam: सिविल जज मुख्य परीक्षा में नए क्रिमिनल लॉ से पूछे जाएंगे सवाल, इंटरव्यू के हुए 25 अंक वाराणसी में भी फेरबदल वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में भी बदलाव किया गया है। प्रमोद कुमार को DCP वाराणसी से पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। ( UP IPS Transfer ) श्रुति श्रीवास्तव को अपर DCP वाराणसी से अपर DCP प्रयागराज बनाया गया है। वहीं राजेश गुनावत को अपर DCP वाराणसी और राजेश कुमार पाण्डेय तथा विनीत भटनागर को DCP वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें: UP CO Zia ul Haq Murder Case: सीओ जियाउल हक हत्याकांड में विधायक राजा भैया को बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने खारिज की आगे की कार्रवाई 35 अधिकारियों की जारी हुई सूची शासन की इस सूची में कुल 35 IPS अधिकारियों के नाम शामिल हैं। ( UP IPS Transfer ) अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें DCP, SP, अपर पुलिस अधीक्षक और सेनानायक स्तर के पद शामिल हैं। आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। यह भी पढ़ें: "सरकार के डंडे से डराओगे ?" संगरिया पुलिस और Congress विधायक Abhimanyu Poonia में तीखी झड़प, Video Viral
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan