Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

UP: पहले घंटों फोन पर बातें, फिर अचानक दोनों लापता... आगरा में 38 साल की लेडी टीचर के साथ फरार हुआ 16 का नाबालिग छात्र

📰 Inkhabar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 3 views
UP: पहले घंटों फोन पर बातें, फिर अचानक दोनों लापता... आगरा में 38 साल की लेडी टीचर के साथ फरार हुआ 16 का नाबालिग छात्र
Agra Teacher Student Eloped Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में 16 साल के नाबालिग छात्र और उसे ट्यूशन पढ़ाने वाली 38 साल की टीचर के साथ लापता होने से पुलिस के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया. मामला सामने आते ही पुलिस ने जांच का पहिया तेजी से घुमाया और मोबाइल लोकेशन से लेकर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी तक खंगाल डाले. कई दिनों की मशक्कत के बाद छात्र को नोएडा और शिक्षिका को मथुरा से सुरक्षित बरामद कर लिया गया. दोनों के साथ घर से निकलने की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आई हैं. 4 अगस्त को घर से निकला था छात्र मामला आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र का है. 16 साल का छात्र जो, 11वीं कक्षा में पढ़ता है धांधूपुरा इलाके में 38 साल की टीचर से ट्यूशन पढ़ता था. परिवार के मुताबिक, 4 अगस्त को छात्र स्कूल प्रोजेक्ट से जुड़े काम के लिए करीब तीन हजार रुपये लेकर घर से निकला था. नाबालिग छात्र ने अपनी साइकिल एक दोस्त के घर खड़ी कर दी. परिवार को लगा कि वह स्कूल या प्रोजेक्ट के सिलसिले में गया होगा, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं आने पर घरवालों को चिंता हुई. परिजनों ने रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ शुरू की, मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा. टीचर के गायब होने से मामला हुआ और ज्यादा गंभीर छात्र की तलाश के दौरान परिवार को पता चला कि उसकी ट्यूशन टीचर भी अपने घर पर नहीं हैं. शिक्षिका विवाहिता हैं और उनके दो बच्चे हैं. एक नाबालिग छात्र और उससे करीब 22 साल बड़ी शिक्षिका के एक साथ गायब होने की जानकारी सामने आते ही मामला और गंभीर हो गया. छात्र के परिजनों ने ताजगंज थाने में शिकायत दी. पुलिस ने नाबालिग के लापता होने के मामले में अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. वहीं टीचर के पति ने भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. मोबाइल कॉल डिटेल ने दिया पहला क्लू पुलिस ने दोनों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली. जांच में उनके बीच लंबे समय तक बातचीत होने की जानकारी सामने आई. इसके बाद पुलिस ने संभावित रास्तों और स्थानों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए. इसी दौरान आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की फुटेज में दोनों ट्रेन में सवार होते नजर आए. बस, यहीं से पुलिस को बड़ा क्लू मिल गया और रेलवे रूट के आधार पर तलाश तेज कर दी गई. जांच के दौरान सामने आया कि छात्र पहले ग्वालियर पहुंचा और फिर बयाना होते हुए कैलादेवी तक गया. इसके बाद दोनों अलग-अलग शहरों में चले गए. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन की मदद से तलाश जारी रखी. कई दिनों की भागदौड़ के बाद छात्र नोएडा और लेडी टीचर मथुरा में मिलीं. दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और बाद में परिजनों के हवाले कर दिया गया. शिक्षिका ने पूछताछ में क्या बताई भागने की वजह? पूछताछ में शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि छात्र पढ़ाई को लेकर घर में डांट से परेशान था और कई बार उनके सामने रोता था. 4 अगस्त 2026 को छात्र ने फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी. शिक्षिका का दावा है कि उसे रोकने के लिए वह अपने साथ ले गईं. उन्होंने पुलिस को बताया कि बाद में उन्हें अपने फैसले का एहसास हुआ, लेकिन घर लौटने का साहस नहीं जुटा पा रही थीं. पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए हैं. फिलहाल परिवार ने नहीं की आगे की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, छात्र और लेडी टीचर दोनों ही सुरक्षित हैं. परिवारों को उनकी जानकारी दी गई और दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया गया. फिलहाल, परिजनों ने अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है.
Read full article on Inkhabar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan