politics
UP Politics: बहन से मारपीट, घर से... इमरान मसूद के घर सियासी घमासान! शायन के सपा में जाते ही साले ने लगाया जीजा पर गंभीर आरोप
Hamza Noman Criticize Shayan Masood: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भले ही अभी देरी हो, लेकिन सहारनपुर की सियासत में एक नया ट्विस्ट जरूर आ गया है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद अब मसूद परिवार का अंदरूनी विवाद भी खुलकर सामने आ गया है. इमरान मसूद के भतीजे हमजा नौमान मसूद ने फेसबुक लाइव के जरिए शायान मसूद और उनके पिता शादान मसूद पर उनकी बहन सूबिया मसूद के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और उसे घर से निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पांच साल साल से चुप था परिवार-हमजा नौमान हमजा नौमान मसूद ने शनिवार को फेसबुक लाइव में दावा किया कि परिवार पिछले करीब 5 सालों से रिश्तेदारी और परिवार की इज्जत का लिहाज करते हुए कई बातों पर चुप रहा. उनका आरोप है कि उनकी बहन को राजनीतिक कारणों से परेशान किया गया और उसकी जिंदगी लगातार मुश्किल होती चली गई. हमजा ने कहा कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपनी बात रखनी पड़ रही है. उन्होंने दावा किया कि परिवार के पास घर के भीतर हुई बातचीत और कथित घटनाओं से जुड़ी कई रिकॉर्डिंग और वीडियो मौजूद हैं. हमजा ने चेतावनी दी कि अगर विवाद इसी तरह आगे बढ़ता रहा तो उनके पास मौजूद रिकॉर्डिंग और वीडियो को सार्वजनिक किया जा सकता है. उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ बातचीत में उन्हें और इमरान मसूद को राजनीतिक रूप से रास्ते से हटाने जैसी बातें कही गई हैं. हालांकि, इन दावों को अलग से वेरिफ़ाई नहीं किया गया है। बच्चे के डायपर के पैसे भी नहीं दिए- हमजा हमज़ा ने यह भी कहा कि अब उनका परिवार उनकी बहन और उसके लगभग एक साल के बच्चे की ज़िम्मेदारी लेगा. उन्होंने शायान पर बच्चे की ज़रूरतों को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया. उनका दावा है कि शायान ने डायपर के पैसे भी नहीं दिए. जब उनके पिता अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से लड़ रहे हैं, तो विपक्ष के राजनीतिक सदस्य उनका हालचाल जानने के लिए उन्हें फ़ोन कर रहे हैं, लेकिन उनके अपने रिश्तेदार परिवार के ख़िलाफ राजनीतिक गतिविधियों में लगे हुए हैं. शायान मसूद ने क्या दिया जवाब? शायान मसूद ने हमज़ा के आरोपों का जवाब दिया, उन्हें राजनीतिक मुकाबले के लिए चुनौती दी. शायन ने कहा कि अगर पॉलिटिकल लड़ाई लड़नी है तो मैदान में लड़नी चाहिए, परिवार के पर्सनल मामलों को पब्लिक करके नहीं बढ़ाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि उनके पास भी कई सवालों के जवाब हैं, लेकिन वह परिवार के पर्सनल मामलों को पब्लिक नहीं करना चाहते. शायन ने कहा कि अगर परिवार के अंदर बातचीत होती है तो वह हर आरोप का जवाब देने के लिए तैयार हैं. 20 अगस्त को शायन मसूद समाजवादी में हुए थे शामिल दरअसल, 20 अगस्त 2026 को शायन मसूद कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे. SP चीफ अखिलेश यादव ने उन्हें लखनऊ में पार्टी की मेंबरशिप दिलाई थी. SP में शामिल होने के बाद शायन ने इमरान मसूद की पॉलिटिकल लाइन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह उनकी आइडियोलॉजी से सहमत नहीं हैं और BJP को हराने के लिए अखिलेश यादव के साथ खड़ा होना जरूरी है.
Read full article on Inkhabar