Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान,संवेदनशील पहल से दिव्यांग धनीराम के जीवन को मिली नई रफ्तार

📰 असल बात (asal Baat) 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 2 views
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान,संवेदनशील पहल से दिव्यांग धनीराम के जीवन को मिली नई रफ्तार
कवर्धा,असल बात रायपुर, / दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संवेदनशील पहल करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विधायक कार्यालय में ग्राम अचानकपुर निवासी दिव्यांग श्री धनीराम यादव को स्कूटी प्रदान की। श्री यादव आवास मित्र के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्कूटी मिलने से अब उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में आवागमन करने तथा दैनिक कार्यों के संपादन में काफी सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री धनीराम यादव को स्कूटी प्रदान करते हुए कहा कि दिव्यांगजन भी समाज के अभिन्न अंग हैं। उनकी क्षमता, प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ऐसे प्रयासों का उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सुगम बनाना और उन्हें बिना किसी बाधा के अपने कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी व्यक्ति को सुविधा उपलब्ध कराना केवल सहायता देना नहीं, बल्कि उसे आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर प्रदान करना भी है। स्कूटी मिलने से श्री यादव को अपने कार्यों को अधिक सहजता और सुविधाजनक तरीके से करने में मदद मिलेगी। स्कूटी प्राप्त होने पर श्री धनीराम यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्कूटी मिलने से उनके दैनिक आवागमन की परेशानी कम होगी और आवास मित्र के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने में भी सहूलियत मिलेगी। यह सहयोग उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगा। असल बात,न्यूज़
Read full article on असल बात (asal Baat)

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan