Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

UPPSC-PCS मेंस रिजल्ट जारी, 2,297 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल:814 पदों पर होगी भर्ती, 10,284 में से चुने गए उम्मीदवार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
UPPSC-PCS मेंस रिजल्ट जारी, 2,297 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल:814 पदों पर होगी भर्ती, 10,284 में से चुने गए उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS)-2025 की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 10,284 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,297 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग ने कुल 814 पदों पर भर्ती के लिए यह परिणाम जारी किया है। इनमें से 812 पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। वहीं, दो पद ऐसे हैं जिन पर सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। इन दो पदों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ ही घोषित होगा। PCS-2025 की मुख्य लिखित परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक प्रयागराज और लखनऊ के कई परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। आयोग के गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि इस भर्ती में कुल 28 तरह के पदों के लिए 814 खाली जगह हैं। इनमें से 812 पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इन्हीं पदों के लिए 2,297 उम्मीदवारों को अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू देना होगा। आयोग जल्द ही पदों की वरीयता और इंटरव्यू से जुड़ी पूरी जानकारी अलग से जारी करेगा। इसके बाद इंटरव्यू की तारीखें और दूसरे जरूरी निर्देश बताए जाएंगे। 10,284 अभ्यर्थियों में से 2,297 का इंटरव्यू के लिए चयन होने से भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। आखिरी चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने साफ किया है कि कुल 814 खाली जगहों में से दो पद ऐसे हैं, जिन पर चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसलिए इन दो पदों के लिए अलग से इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। इनका परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ ही घोषित होगा। सचिव ने बताया कि मुख्य परीक्षा का परिणाम आयोग के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर उपलब्ध है। चुने गए उम्मीदवार सूची में अपना रोल नंबर देख सकते हैं। आगे की प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी भी वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। हाईकोर्ट में लंबित मामलों से जुड़े परिणाम आयोग ने परिणाम जारी करते समय दो महत्वपूर्ण कानूनी शर्तों का भी उल्लेख किया है। रिट याचिका संख्या 4253/2026, अर्पित शिवम मिश्रा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में याची का परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों के परिणाम भी विशेष अपील संख्या 475 (डी)/2019 में हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगे। यानी इन मामलों में परिणाम घोषित होने के बावजूद अंतिम स्थिति संबंधित न्यायिक निर्णय के अनुसार तय होगी। कटऑफ और प्राप्तांक बाद में होंगे जारी आयोग ने अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटऑफ को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक आदि की जानकारी अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद ही जारी की जाएगी। आयोग ने इस चरण पर इन जानकारियों के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन नहीं भेजने की सलाह दी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan