top
UPSSSC PET 2026: कल फिर होगी परीक्षा, आधे घंटे पहले बंद होंगे गेट, देर हुई तो छूट जाएगा पेपर
UP PET Exam 2026: यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए शुक्रवार 30 अक्टूबर का दिन अहम है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी परीक्षा एक बार फिर आयोजित होने जा रही है. इससे पहले 25 अक्टूबर को परीक्षा हो चुकी है जबकि अगला पेपर एक नवंबर को होगा. परीक्षा दो पालियों में होगी. सुबह की पाली में 9:30 बजे और दोपहर की पाली में 2:30 बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा. ऐसे में थोड़ी सी देरी से अभ्यर्थियों का पेपर छूट सकता है. परीक्षा में एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखना जरूरी है.
Read full article on News 18 Hindi