Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

US Midterm Elections 2026 Results: कौन हैं Richard Hudson, जिनकी हार से सदमे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप!

📰 Inkhabar 🕐 1 min read 📅 November 5, 2026 👁 2 views
US Midterm Elections 2026 Results: कौन हैं Richard Hudson, जिनकी हार से सदमे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप!
US Midterm Elections 2026 Results: नेशनल रिपब्लिकन कांग्रेसनल कमिटी (NRCC) के अध्यक्ष रिपब्लिकन रिचर्ड हडसन को नॉर्थ कैरोलिना के नौवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट को उनके लिए काफी सुरक्षित माना जाता था. एक तरह से यह रिपब्लिकन का गढ़ था. 14 साल से कांग्रेस में रहे रिपब्लिकन नेता हडसन ने डेमोक्रेट रिचर्ड ओजेडा के सामने अपनी हार स्वीकार कर ली. ओजेडा एक पूर्व स्टेट सीनेटर और सेना के रिटायर्ड मेजर हैं, जिन्होंने 24 साल तक सेना में सेवा दी है और राष्ट्रपति पद का चुनाव भी लड़ा था. NRCC के अध्यक्ष के रूप में रिचर्ड हडसन ने हाउस रिपब्लिकन कैंपेन विंग के लिए देशभर के चुनावों में 260 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाने में अहम भूमिका निभाई थी. हडसन के अपने चुनाव अभियान पर लगभग 2 मिलियन डॉलर खर्च हुए थे. वहीं, 95 प्रतिशत वोटों की गिनती के बाद ओजेडा को 138,707 वोट मिले, जबकि हडसन को 132,692 वोट मिले. हार का मार्जिन भले ही कम रहा, लेकिन उनकी हार ने रिपब्लिकन नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी तरह चौंका दिया है. जहां जीते 3 बार ट्रंप वहां भी मिली हार पूर्व डेमोक्रेटिक गवर्नर रॉय कूपर के शानदार प्रदर्शन ने उस राज्य में ‘ब्लू वेव’ (डेमोक्रेटिक लहर) लाने में मदद की, जहां डोनाल्ड ट्रंप तीन बार जीत चुके थे. टार हील स्टेट (नॉर्थ कैरोलिना) के दो अन्य मौजूदा रिपब्लिकन नेता वर्जीनिया फॉक्स और ग्रेग मर्फी चुनाव में बुरी तरह से फंसे हुए हैं. कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण यहां पर बता दें कि अमेरिकी नेटवर्क के अनुमानों के अनुसार, मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी शिकस्त देते हुए डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है. ‘हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स’ पर पहले ही कब्जा जमाने के बाद डेमोक्रेट्स ने कम से कम चार राज्यों में सीनेट की सीटें अपने नाम कर ली हैं. इनमें टेक्सास, कंसास और साउथ कैरोलिना जैसे राज्य भी शामिल हैं, जो पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ माने जाते हैं. इन चुनावी नतीजों के बाद, व्हाइट हाउस में ट्रंप के कार्यकाल के आखिरी दो साल टकराव से भरे रहने के आसार हैं.
Read full article on Inkhabar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan