top
उतरौला बलरामपुर- नगर पालिकाअध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात कर नगर के विकास व नागरिक सुविधाओं के लिए विस्तार पूर्वक की चर्चा की
बलरामपुर- नगर के विकास व नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से भेंट कर नगर में विकास कराने की मांगें की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने उतरौला नगर क्षेत्र में पार्क निर्माण, कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन आवंटित कराने व नगर क्षेत्र में सीवर लाइन की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उतरौला नगर की आवश्यकताओं से अवगत कराया गया है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांगों को गम्भीरता पूर्वक से सुनकर जमीन आवंटि त कराने के लिएअधि कारियों को निर्देशित करने और मांगों पर कार्यवाही कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, तुलसीपुर ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह विक्की, युवा नेता सनी गुप्ता भी मौजूद रहे। हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br