Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

उतरौला बलरामपुर- सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई, विधायक राम प्रताप वर्मा व उनके बड़े भाई उनके ने चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें किया नमन

📰 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
उतरौला बलरामपुर - शनिवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती श्रद्धा पूर्वक एवं सम्मान के साथ विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में द्वारा मनाई गई। इस दौरान भाजपा नेताओं पदा धिकारी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया, और उनके आदर्शों पर चलने का भी संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला संयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन राष्ट्र सेवा, दृढ़ इच्छा शक्ति और एकता का अद्वितीय उदाहरण है। देश की आजादी के बाद उन्हों ने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के बल पर सैकड़ों रियास तों का भारतीय संघ में विलय कराया और अखण्ड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका भी निभाई। उनका यह योगदान देश कभी नहीं भुला सकता है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को आत्मसात करते हुए जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर देश की एकता, अखण्डता और आप सी भाई चारे को मज बूत करें। उदाहरण यह है। कि देश की आजादी के बाद उन्होने अपना कुशल नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के बल पर सैकड़ों रियासतों को भारतीय संघ में विलय कराया है,और अखण्ड भारत केनिर्माण में ऐतिहासि क भूमिका निभाई गई है। उनका यहयोगदान देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने यह भी कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एक ता दिवस के रूप में मनाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को आत्मसात करते हुए जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर देश की एकता, अखण्डता और आप सी भाई चारे को मज बूत करें। इस कार्यक्रम के मौके पर रमाकान्त वर्मा, फरिन्द गुप्ता, रोहित राज गुप्ता, विष्णु कुमार, महेश गुप्ता हर्षित जायसवाल, विनीश कुमार ,दीपक चौधरी, सुनील कुमार तिवारी, के अलावा भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan