politics
उतरौला बलरामपुर- विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
उतरौला बलरामपुर - 'हर घर तिरंगा'अभियान के तहत गुरुवार को दुःख हरण नाथ मन्दिर से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। दुःख हरण नाथ मन्दिर से यात्रा शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर पहुंच कर सम्पन्न हुआ। यात्रा का नेतृत्व कर रहे स्थानीय लोकप्रिय विधायक राम प्रताप वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता के अलावा भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा से सरोबार इस भीषण गर्मी में सैकड़ों स्कूली बच्चे अपने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल चल रहे थे। वहीं भाजपा के कार्यकर्ता ओं ने 'भारत माता की जय' और देश भक्ति के नारे भी लगा रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने लोगों को 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा राष्ट्र भक्ति की भावना को मजबूत करने का सन्देश भी दे रहे थे।तिरंगा यात्रा में जिला उपाध्यक्ष देवा नन्द गुप्ता, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, रोहित राज गुप्ता, फरिद्र गुप्ता, सरबजीत सैनी, ओम प्रकाश गुप्ता, रूपेश कुमार, गुप्ता, विष्णु कुमार गुप्ता, राजकुमार कौशल, संजय कुमार गुप्ता, प्रहलाद कुमार सोनी के अलावा भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्य कर्ता और विद्यालयों के छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे। इस यात्रा को लेकर सभी कार्यकर्ताओंऔर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br