Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

उत्तराखंड में बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा, पायलट समेत 6 की मौत; ट्रांस भारत एविएशन की सभी उड़ानों पर रोक

📰 Inh News 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
उत्तराखंड में बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा, पायलट समेत 6 की मौत; ट्रांस भारत एविएशन की सभी उड़ानों पर रोक
उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसा हुआ। बद्रीनाथ से लौट रहा निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट समेत सभी छह लोगों की जान चली गई। हेलिकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट सवार थे। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलिकॉप्टर जोशीमठ घाटी के ऊपर से गुजर रहा था। इसी दौरान उसका संपर्क टूट गया। कुछ समय बाद हेलिकॉप्टर का ट्रैकिंग सिस्टम भी काम करना बंद हो गया। दोपहर करीब 2:20 बजे हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और खोजबीन शुरू की। दिल्ली के पायलट समेत कर्नाटक के पांच यात्रियों की मौत हादसे में जान गंवाने वाले पायलट की पहचान दिल्ली निवासी कैप्टन हिमांशु के रूप में हुई है। वहीं, हेलिकॉप्टर में सवार पांच यात्रियों की पहचान प्रतापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एच.एस. नटराज के रूप में की गई है। ये सभी कर्नाटक के निवासी थे। बताया जा रहा है कि मृतकों में शामिल अरुण बेंगलुरु पुलिस की क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। अन्य यात्रियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। जंगल में मिला हेलिकॉप्टर का मलबा, दो हेलिकॉप्टरों से की गई तलाश दुर्घटनास्थल का पता लगाने के लिए प्रशासन ने हवाई मदद भी ली। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी के अनुसार, जेपी डैम के ऊपर जंगल में सफेद रंग की एक वस्तु में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद संभावित क्रैश साइट की पहचान करने के लिए दो हेलिकॉप्टर भेजे गए। हवाई सर्वे के दौरान जंगल में जलती हुई वस्तु की लोकेशन का पता चला। इसके आधार पर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर के मलबे तक पहुंचने में मदद मिली। ट्रांस भारत एविएशन के पूरे बेड़े की उड़ानों पर रोक हादसे के बाद ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के संचालन पर एहतियाती कदम उठाया गया है। कंपनी के सभी हेलिकॉप्टरों की उड़ानों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। कंपनी के पूरे बेड़े का संचालन फिलहाल रोक दिया गया है। हादसे के कारणों और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
Read full article on Inh News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan