top
उद्योग व्यापार मंडल ने उठाया मंदिर मार्गों का मुद्दा:कानपुर में जन्माष्टमी से पहले मंदिर मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन
कानपुर में जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शहर के प्रमुख मंदिरों तक जाने वाले मार्गों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया। व्यापार मंडल ने कौशलपुरी सनातन धर्म मंदिर, जेके मंदिर, भाटिया मंदिर मैनावती मार्ग, इस्कॉन मंदिर समेत शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास टूटी सड़कों और गड्ढों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की। श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर उठाई आवाज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे प्रमुख पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़कों की खराब स्थिति से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने नगर आयुक्त से तत्काल कार्रवाई की मांग की। नगर आयुक्त ने दिया जल्द काम पूरा करने का आश्वासन नगर आयुक्त ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मंदिरों की ओर जाने वाली समस्त सड़कों पर गड्ढे भरने का कार्य आज से कल तक पूरा करा दिया जाएगा। व्यापार मंडल ने इस आश्वासन का स्वागत किया।
Read full article on Bhaskar