Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

उदयपुर-26 से 35 साल के वोटर्स ने बंपर मतदान किया:कुल वोटिंग में पुरुष आगे रहे; नए मतदाताओं में कम दिखा क्रेज

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 1 views
उदयपुर-26 से 35 साल के वोटर्स ने बंपर मतदान किया:कुल वोटिंग में पुरुष आगे रहे; नए मतदाताओं में कम दिखा क्रेज
उदयपुर नगर निगम में 11 सितंबर को हुए मतदान के आंकड़ों में कई तथ्य सामने आए हैं। आमतौर पर नए युवाओं में मतदाता सूची में नाम जुड़ने के बाद वोट करने का क्रेज रहता है। लेकिन इस बार नए मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत कम रहा। महिलाओं में भी इस एज ग्रुप में आंकड़ा कम रहा। इस बार सबसे ज्यादा मतदान 26 से 35 साल की उम्र वाले पुरुषों और महिलाओं ने किया। पुरुषों में इस वर्ग का मतदान 75.62 प्रतिशत रहा, जबकि महिलाओं में 69.68 प्रतिशत। खास बात यह भी रही कि 60 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता भी पीछे नहीं रहे। पुरुषों में बुजुर्गों का मतदान 74.45 प्रतिशत रहा, जबकि महिलाओं में 67.86 प्रतिशत रहा। इसके उलट 36 से 59 साल का पुरुष और महिला वर्ग दोनों में सबसे कम मतदान हुआ। कुल मतदान में पुरुष आगे रहे कुल मतदान में भी पुरुष महिलाओं से करीब 4.5% आगे रहे। पुरुषों का मतदान 72.05 प्रतिशत और महिलाओं का मतदान 67.46 प्रतिशत हुआ है। उदयपुर नगर निगम, कानोड़ नगर पालिका और मावली नगर पालिका के कुल 120 वार्डों के लिए हुए मतदान में कुल 4,33,736 मतदाताओं में से 3,05,326 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान 70.39 प्रतिशत रहा। सबसे ज्यादा मतदान कानपुर-पंचोली में सबसे ज्यादा मतदान वार्ड 61 में 91.57 प्रतिशत हुआ। ये वार्ड उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्र से आता है। पंचायतीराज से नगर निगम सीमा में ये वार्ड शामिल हुआ है और मतदाताओं ने पहली बार वोट शहरी सरकार के लिए किया है। इस वार्ड में भोईयों की पंचोली और कानुपर गांव आता है। दिव्यांग मतदाताओं ने भी बड़ी भागीदारी निभाई दिव्यांग मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाई। जिले के तीनों नगरीय निकायों में 351 दृष्टिबाधित मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 117 मतदाताओं ने सहयोगी की मदद से तथा 234 मतदाताओं ने बिना सहयोगी के मतदान किया। वहीं 578 चलने-फिरने में असमर्थ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 319 मतदाताओं ने सहयोगी की मदद से तथा 259 मतदाताओं ने बिना सहयोगी के मतदान किया। उदयपुर नगर निगम चुनाव की ये खबरें भी पढ़े.... 17-साल पहले वोटिंग 11% बढ़ी तो कांग्रेस की सीटें बढ़ी:उदयपुर नगर निकाय में सरकार बनाने के लिए दोनों प्रमुख दलों की धड़कनें बढ़ीं भाजपा उम्मीदवारों को होटल से दो बसों में ले गए:उदयपुर में वोटिंग के बाद भाजपा की बाड़ेबंदी, बैठक में सभी से लिया फीडबैक उदयपुर में कांग्रेस की महिला उम्मीदवार के साथ मारपीट:मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर भाजपा विधायक को रोका; उदयपुर में 69.78% वोट पड़े नगर निगम चुनाव में उतरे उम्मीदवारों में शैक्षणिक योग्यता (पूरी खबर पढ़े...) उदयपुर नगर निगम चुनाव में 11 प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिनके दामन पर कानूनी मुकदमों के दाग लगे हुए हैं। (पूरी खबर पढ़ें...) उदयपुर नगर निगम में कांग्रेस ने वार्ड नंबर 34 से चाय का ठेला लगाने की पत्नी को मौका उतारा है। (पूरी खबर पढ़ें...) भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में बड़े चेहरों में वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, पारस सिंघवी, दिनेश भट्ट और अतुल चंडालिया को मैदान में उतारा हैं।(पूरी खबर पढ़ें...) उदयपुर नगर निगम चुनाव में BJP और कांग्रेस ने Gen-Z को भी चुनावी मैदान में उतारकर युवा चेहरों पर भरोसा जताया है। (पूरी खबर पढ़ें...) उदयपुर नगर निगम चुनाव में इस बार छात्रसंघ राजनीति में अपनी पहचान बना चुके चेहरे भी मैदान हैं। (पूरी खबर पढ़ें...) उदयपुर में पार्षद का चुनाव लड़ रहे BJP और कांग्रेस के करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा है (पूरी खबर पढ़ें...) जानिए उदयपुर नगर निगम में आपका वार्ड किस इलाके में (पूरी खबर पढ़ें...)
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan