politics
उदयपुर में 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल:सुबह 8 बजे से मतगणना,हर राउंड में 5 वार्डों का आएगा रिजल्ट ; जुलूस-आतिशबाजी पर रोक
उदयपुर नगर निगम सहित जिले की पांच नगर पालिकाओं के चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित होंगे। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को पूरी कर लिया है। नगर निगम उदयपुर की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में होगी। नगर निगम उदयपुर की मतगणना 5 काउंटिंग रूम में होगी। प्रत्येक में अधिकतम 8 टेबल लगाई गई हैं। निगम क्षेत्र की मतगणना के कुल 16 राउंड होंगे। प्रत्येक राउंड में 5 वार्डों के परिणाम जारी किए जाएंगे। उदयपुर नगर निगम में 80 वार्डों के लिए 220 उम्मीदवार मैदान में है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि नगरपालिका भींडर की मतगणना भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भींडर, वल्लभनगर की पंचायत समिति कार्यालय वल्लभनगर, फतहनगर-सनवाड़ की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सनवाड़, कानोड की पं. उदय जैन महाविद्यालय कानोड़ और नगरपालिका मावली की गणना पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मावली में होगी। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा मतगणना स्थल पर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मतगणना को लेकर व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। गणना स्थल पर अधिकृत पास धारक को ही प्रवेश दिया जाएगा, अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। इसके अलावा गणना केंद्र पर मोबाइल लेना भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। 190 वार्डों के लिए 521 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य जिले में उदयपुर नगर निगम सहित 5 नगरपालिकाओं में कुल 190 वार्डों के लिए 521 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। उदयपुर नगर निगम में 80 वार्डों के लिए 220 प्रत्याशी, कानोड़ में 20 वार्डों के लिए 52, भींडर में 25 वार्डों के लिए 58, मावली में 20 वार्डों में 59 प्रत्याशी, फतहनगर-सनवाड़ में 25 वार्डों में 65 और वल्लभनगर में 20 वार्डों के लिए 67 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। विजय जुलूस, आतिशबाजी एवं उत्तेजक नारेबाजी पर प्रतिबंध नगर निकाय आम चुनाव-2026 की मतगणना के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस निकालना, जुलूस के रूप में भीड़ एकत्रित करना, वाहनों के काफिले निकालना, पटाखे एवं आतिशबाजी करना और उत्तेजक नारेबाजी करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उदयपुर नगर निगम चुनाव की ये खबरें भी पढ़े.... उदयपुर-26 से 35 साल के वोटर्स ने बंपर मतदान किया:कुल वोटिंग में पुरुष आगे रहे; नए मतदाताओं में कम दिखा क्रेज 17-साल पहले वोटिंग 11% बढ़ी तो कांग्रेस की सीटें बढ़ी:उदयपुर नगर निकाय में सरकार बनाने के लिए दोनों प्रमुख दलों की धड़कनें बढ़ीं भाजपा उम्मीदवारों को होटल से दो बसों में ले गए:उदयपुर में वोटिंग के बाद भाजपा की बाड़ेबंदी, बैठक में सभी से लिया फीडबैक उदयपुर में कांग्रेस की महिला उम्मीदवार के साथ मारपीट:मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर भाजपा विधायक को रोका; उदयपुर में 69.78% वोट पड़े
Read full article on Bhaskar