crime
उधार के 20 हजार मांगने पर युवक को पीटा:औरैया में घुसकर लात-घूंसों और डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी दी
फफूंद थाना क्षेत्र में उधार दिए 20 हजार रुपये वापस मांगने पर दो युवकों ने एक युवक के घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने युवक को लात-घूंसों और डंडों से पीटा। बीच-बचाव करने आए उसके स्वजन के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया है। नगर के सैयदवाड़ा निवासी जीत कुशवाहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने आर्थिक मदद के लिए श्रीओम दुबे और हरिओम दुबे को 20 हजार रुपये नकद दिए थे। दोनों देवेंद्र दुबे के बेटे हैं। लात-घूंसों और डंडों से हमला किया जीत कुशवाहा के मुताबिक, दोनों ने रुपये सट्टे में लगा दिए और हार गए। रुपये वापस मांगने पर दोनों उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लात-घूंसों और डंडों से हमला किया। इससे उसके पेट और शरीर पर चोटें आईं। शोर सुनकर परिवार के लोग उसे बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद वे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शिकायत में देवेंद्र दुबे को कथित सट्टा किंग बताया गया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Bhaskar