Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:चोरी के शक में पीट-पीटकर मार डाला, स्कूल का वीडियो बनाने पर आप प्रवक्ता गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 27, 2026 👁 3 views
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:चोरी के शक में पीट-पीटकर मार डाला, स्कूल का वीडियो बनाने पर आप प्रवक्ता गिरफ्तार
नमस्कार, वाराणसी की आज (गुरुवार) की बड़ी खबरें...ईंट-भट्ठे के मालिक ने ट्रैक्टर चोरी के शक में मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला। ईंट-भट्ठे के मालिक ने मजदूर को पेड़ से बांध डंडों से पीटा। उसके साथ उसके दो साथी मजदूर की पिटाई कर रहे है। पुलिस ने आज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी ईंट-भट्ठे के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1. वाराणसी में महिला ने सुसाइड किया, बेटा बोला-लाश नहीं उठाएंगे वाराणसी में रास्ते के विवाद से परेशान एक 50 साल की महिला ने टॉयलेट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जब बेटे ने शौचालय जाने के लिए दरवाजा खोला, तो मां फंदे से लटकती मिली। उसने चिल्लाकर परिवार के लोगों को बुलाया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पढ़ें पूरी खबर... 2. चोरी के शक में मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला वाराणसी में ईंट-भट्ठे के मालिक ने ट्रैक्टर चोरी के शक में मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला। ईंट-भट्ठे के मालिक ने मजदूर को पेड़ से बांध डंडों से पीटा। उसके साथ उसके दो साथी मजदूर की पिटाई कर रहे है। पुलिस ने आज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी ईंट-भट्ठे के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर... 3. वाराणसी में स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाने पर आप प्रवक्ता गिरफ्तार वारणसी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह को गुरुवार दोपहर को गिरफ्तार किया गया है। "स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत एक बंद पड़े सरकारी स्कूल का वीडियो बनाकर एक्स डालने पर कार्रवाई की गई है। आदमपुर पुलिस ने उन्हें क्षेत्र में जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के बीच से हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की। पढ़ें पूरी खबर... 4. वाराणसी में मकान की नींव में डूबकर बालक की मौत वाराणसी में बारिश के बाद खेलने निकले 10 साल के बालक की निर्माणाधीन मकान की गहरी नींव में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई। शिवपुर के बेलवरियां गांव में आशु पटेल सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पढ़ें पूरी खबर... 5. काशी में बारिश ने पूरा किया मानसून का कोटा काशी में मानसून के अंतिम दौर में हुई तेज बारिश ने सीजन का कोटा पूरा कर दिया है। 1 जून से 26 अगस्त तक 576.2 MM बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य आंकड़ा 577.2 MM है। यानी अंतर महज 1 MM रह गया है। बुधवार को ही 24 घंटे में 157 मिलीमीटर बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर... 6. बाबा विश्वनाथ के धाम में किन्नर महामंडलेश्वर ने किया जलाभिषेक वाराणसी में गुरुवार को किन्नर अखाड़े की ओर से निकली शोभायात्रा ने लोगों का ध्यान खींचा। महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरि के सानिध्य में सैकड़ों किन्नर श्रद्धालु शीतला घाट से गंगाजल लेकर बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए निकले। करीब 2 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और बाबा विश्वनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पढ़ें पूरी खबर... 7.रक्षाबंधन पर इस वर्ष महंगी मिलेंगी मिठाई, चीनी के दाम बढ़ने से प्रतिकिलो बढ़ा रेट रक्षाबंधन का त्यौहार कल मनाया जाएगा। बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा का धागा बांधेंगी और उनका मुंह मीठा कराएंगी। लेकिन इस बार वाराणसी के मिठाई बाजार में चीनी मूलयवृद्ध का इफेक्ट दिखने को मिल रहा है। मिठाई के दुकानदारों ने अपनी मिठाइयों पर 10 से 15 परसेंट तो कहीं 40 से 50 रुपए तक दाम बढ़ा दिया है। ऐसे में अंदेशा है कि इस वर्ष मिठाई की बिक्री रक्षाबंधन पर कम हो। पढ़ें पूरी खबर... 8. वाराणसी में रक्षाबंधन से पहले 26 जगह छापे, 523 किलो मिठाई-खोया नष्ट रक्षाबंधन पर मिठाइयों की मांग बढ़ते ही वाराणसी में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। तीन दिन में 26 जगह छापेमारी और 36 दुकानों के निरीक्षण में 523 किलो खराब, घटिया और संदिग्ध खाने-पीने की सामग्री नष्ट कराई गई। इसकी कीमत करीब 1.17 लाख रुपए बताई गई है। पढ़ें पूरी खबर... 9. वॉटर कूलर में कटिया मारकर होती थी सप्लाई:स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया, पार्षद ने दी थी FIR करने की धमकी वाराणसी के चेतगंज स्थित कालीमहल तिराहे पर सरकारी वॉटर कूलर में करंट लगने से मंटू मोदनवाल की मौत के बाद बिजली सप्लाई व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। आसपास के दुकानदारों का आरोप है कि वॉटर कूलर के लिए अलग से बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया था, बल्कि कटिया मारकर बिजली की सप्लाई की जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर... 10. बिहार के श्रमिक ने गौशाला में फांसी लगाकर दी जान, 20 दिन पहले ही शुरू की थी नौकरी वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर में बुधवार सुबह गौशाला के अंदर एक मजदूर का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan