Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:संजय मिश्रा बोले- मुझे मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पसंद नहीं, देश का पहला सुपर कंप्यूटर बंद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:संजय मिश्रा बोले- मुझे मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पसंद नहीं, देश का पहला सुपर कंप्यूटर बंद
नमस्कार, वाराणसी की आज (मंगलवार) की बड़ी खबरें... काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान में हिंदी प्रकाशन समिति की ओर से हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। खचाखच भरे महामना हाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान हिंदी प्रकाशन समिति की पत्रिका अचिंत्य-6.0 का विमोचन भी किया गया। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1. संजय मिश्रा बोले- मुझे मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पसंद नहीं:इतिहास को पढ़ाना नहीं दिखाना चाहिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान में हिंदी प्रकाशन समिति की ओर से हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। खचाखच भरे महामना हाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान हिंदी प्रकाशन समिति की पत्रिका अचिंत्य-6.0 का विमोचन भी किया गया। पढ़ें पूरी खबर... 2. वाराणसी में तेज बारिश शुरू:सुबह से धूप थी, अब गरज-चमक के साथ बरस रहा पानी वाराणसी में मंगलवार सुबह तेज धूप के बाद 10:50 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह आसमान साफ था, धूप निकली थी और उमस बनी हुई थी। अब कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। इससे तापमान में राहत मिलने की उम्मीद है। उधर, गंगा के घाटों पर पहले से जमा सिल्ट के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों की परेशानी बढ़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर... 3. मंत्री के निर्देश पर जल निगम के अधिशासी अभियंता सस्पेंड वाराणसी में जलभराव को लेकर पहली बड़ी कार्रवाई हुई है। मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर जल निगम के अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। उन पर चौकाघाट सीवेज पंपिंग स्टेशन और गोइठहां एसटीपी के पंप समय पर नहीं चलाने का आरोप है। इससे भारी बारिश के दौरान शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। पढ़ें पूरी खबर... 4. PM मोदी की मां की तस्वीर बनारसी साड़ी पर उकेरी वाराणसी के बुनकर सर्वेश श्रीवास्तव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें खास तोहफा देना चाहते हैं। उन्होंने बनारसी कपड़े पर पीएम मोदी और उनकी मां की तस्वीर उकेरकर वॉल हैंगिंग (दीवार सजाने वाली कलाकृति) तैयार कराई है। इसमें प्रधानमंत्री अपनी मां से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर... 5. वाराणसी में देश का पहला सुपर कंप्यूटर बंद:IIT-BHU में 2019 में स्थापित किया गया था, नई गणना और डेटा से जुड़े काम प्रभावित आईआईटी बीएचयू का सुपर कंप्यूटर परम शिवाय फिलहाल नई गणना और डेटा से जुड़े काम नहीं कर रहा है। सिस्टम पर नए काम नहीं भेजे जा सकते। हालांकि, यूजर्स अपना पुराना जरूरी डेटा डाउनलोड कर उसका बैकअप ले सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर... 6. इतना तनाव कि 6 महीने में 10 बार OPD छोड़ी:सुसाइड करने वाले डॉ. गौतम ने पहली एड्रेनालेक्टॉमी सर्जरी की थी, जटिल केस में महारत थी वाराणसी के हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजिस्ट डॉ. गौतम शुभंकर पिछले कुछ महीनों से पारिवारिक तनाव से जूझ रहे थे। हालात इतने बिगड़े कि करीब 6 महीने में वह 10 बार OPD और काम के बीच अस्पताल छोड़कर चले गए। प्रबंधन ने उन्हें समझाया, चेतावनी दी और काउंसलिंग कराने की कोशिश भी की थी। पढ़ें पूरी खबर... 7. बरेका की गुमटी मार्केट में चोरों का धावा:टिन शेड उखाड़कर 12-13 दुकानों में चोरी वाराणसी के बरेका स्थित गुमटी मार्केट में चोरों ने एक साथ कई दुकानों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह दुकानदारों के पहुंचने पर घटना का पता चला। करीब 25 दुकानों के टिन शेड उखड़े मिले, जबकि अब तक 12 से 13 प्रतिष्ठानों में चोरी की पुष्टि हुई है। पढ़ें पूरी खबर... 8.वाराणसी के कमालपुरा में सड़क पर सीवर बह रहा, फिर भी समाधान नहीं मिला वाराणसी के कमालपुरा वार्ड में सीवर की समस्या से आम जनमानस परेशान है। जी मेडिकल स्टोर से छैमुहानी तक रोजाना सुबह 8 बजे से 1 बजे दोपहर तक सीवर सड़क पर बहता है। जलमल से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है। यह कमालपुरा वार्ड का रास्ता है। पार्षद के अनुसार एक महीने से यह समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर आयुक्त से मिलकर एक लेटर भी दिया पर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर... 9. दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य शुरू, डाली जा रही गहरी सीवर लाइन वाराणसी का दालमंडी प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है। 9 अगस्त को भूमि पूजा के बाद सबसे पहले गहरी सीवर लाइन का काम शुरू हो गया है। 15 फुट का गड्ढे को खोदने के बाद मिट्टी न धसे इलाके लिए लोहे की चादर लगाई जा रही है। पीडब्ल्यूडी इस प्रोजेक्ट की कार्यदायी संस्था है। संस्था के अनुसार एक महीने के अंदर सीवर का काम खत्म करवा लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... 10. 229 साल पुरानी रामनगर रामलीला 25 सितंबर से शुरू होगी, वाराणसी में गणेश पूजन वाराणसी के रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। 25 सितंबर, अनंत चतुर्दशी से रामलीला विधिवत शुरू होगी। इससे पहले मंगलवार को रामलीला के धार्मिक अनुष्ठानों की कड़ी में द्वितीय श्री गणेश पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan