crime
विकास के नाम पर काट दी गांव की मुख्य सड़क! अब गमछे के सहारे नदी पार कर रहे शिवहर के लोग
Sheohar Jafarpur Road Problem: शिवहर के जाफरपुर गांव में नई नदी की उड़ाही के दौरान जेसीबी से मुख्य सड़क काट दिए जाने के बाद ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है. ग्रामीणों को खेतों और गांव तक पहुंचने के लिए तेज बहाव वाली नदी पार करनी पड़ रही है. कई लोग गमछे के सहारे एक-दूसरे को पकड़कर नदी पार कर रहे हैं. सड़क कटने से करीब 1000 हेक्टेयर जमीन पर धान की रोपनी और सब्जी की खेती प्रभावित होने का दावा है. ग्रामीणों ने पुल निर्माण के नाम पर 50 हजार रुपये की उगाही का आरोप लगाया है, जिसे बागमती प्रमंडल के जेई विकास कुमार ने निराधार बताया है. जेई ने एक-दो दिनों में चचरी पुल बनाने का आश्वासन दिया है.
Read full article on News 18 Hindi