Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:BHU में बैग-बुक लेकर धरने पर बैठे छात्र बोले-'नोट्स दीमक खा गए', गंगा के सभी 86 घाट डूबे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 3 views
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:BHU में बैग-बुक लेकर धरने पर बैठे छात्र बोले-'नोट्स दीमक खा गए', गंगा के सभी 86 घाट डूबे
नमस्कार, वाराणसी की आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें... BHU के छात्रों ने शुक्रवार शाम किताब, बैग और कपड़े लेकर परिसर में धरना दिया। बिरला ए हॉस्टल की 50 से ज्यादा तस्वीरों के जरिए बदहाली दिखाई। कहा-नोट्स दीमक खा गए। उधर, गंगा का जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा है। सभी 86 घाट जलमग्न हो गए हैं। दशाश्वमेध घाट की छत से गंगा आरती, जबकि मणिकर्णिका की छत पर शवदाह हो रहा है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1- BHU में अव्यवस्था के खिलाफ किताब-बैग लेकर धरने पर बैठे छात्र, बोले- हमारे नोट्स दीमक खा गए BHU के बिरला ए हॉस्टल की अव्यवस्थाओं से नाराज छात्रों ने शुक्रवार शाम किताब, बैग और कपड़े लेकर धरना दिया। छात्रों ने 50 से ज्यादा तस्वीरों के जरिए हॉस्टल की बदहाली दिखाई। आरोप है कि दीमक से किताब-नोट्स खराब हो गए। पूरी खबर पढ़ें... 2- गंगा के सभी 86 घाट डूबे, मणिकर्णिका की छत पर हो रहा शवदाह; अधिकारियों ने वरुणा क्षेत्र का किया निरीक्षण गंगा का जलस्तर 68.74 मीटर पहुंच गया है और पानी 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा है। सभी 86 घाट जलमग्न हो चुके हैं। पानी अब निचले इलाकों और गलियों में पहुंच रहा है। दशाश्वमेध पर छत से गंगा आरती, जबकि मणिकर्णिका पर छत पर अंतिम संस्कार हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें... 3- प्रेमी ने लिखा था- ‘तुम मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने दूंगा’, MSC छात्रा की बाथरूम में मिली थी लाश वाराणसी में MSC छात्रा श्रेया की हत्या से पहले आरोपी प्रेमी विवेक चौबे ने उसे धमकी भरे मैसेज भेजे थे। उसने शादी से इनकार करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी और घर से भागकर शादी करने का दबाव बनाया। तीन दिन बाद श्रेया का शव उसी के कमरे के बाथरूम से मिला। पूरी खबर पढ़ें... 4- घर का छज्जा टूटने से अधेड़ की मौत, प्लास्टर के साथ 20 फीट नीचे गिरा; कपड़े सुखाने छत पर गया था वाराणसी के पुराने कांशीराम आवास में जर्जर छज्जा टूटने से 52 वर्षीय मजदूर शीतल उर्फ शतालू की मौत हो गई। वह कपड़े सुखाने छत पर गया था, तभी तीसरे तल का छज्जा टूटने से दूसरे तल पर गिर गया। अस्पताल में तीन घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें... 5- मेट्रीमोनियल साइट से दोस्ती कर 7 लाख का फ्रॉड, खुद को NRI बताया; पार्सल क्लियरेंस के नाम पर लिया पैसा मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवती से 7 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई। आरोपी ने खुद को NRI बताकर दोस्ती की और UK से पार्सल आने का झांसा दिया। पार्सल छुड़ाने के नाम पर उसके साथियों ने अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें... 6- 70 साल पुराने संदूकों से मिला 5000 साल पुराना खजाना, दुर्लभ सिक्कों से चमकेगा भारत का इतिहास करीब सात दशक से बंद BHU के 5 जर्जर संदूक शुक्रवार को खोले गए तो पुरातत्व का खजाना मिला। इनमें 5 हजार साल तक पुरानी वस्तुओं के साथ 10 हजार से ज्यादा दुर्लभ निगेटिव रील और ग्लास स्लाइड्स मिलीं। इनमें देश के 63 प्रमुख पुरास्थलों की खुदाई के दृश्य सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ें... 7- बैंककर्मी हत्याकांड में हिस्ट्रीशीट पूर्व-सांसद जवाहर जायसवाल तलब, MPMLA कोर्ट ने बेटे समेत बुलाया भोजूबीर में 14 साल पुराने बैंककर्मी महेश जायसवाल हत्याकांड में आज सुनवाई होगी। कोर्ट ने पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल को तलब किया है। मुख्य गवाह संत प्रसाद उर्फ गुड्डू जायसवाल हमलावरों की पहचान और हुलिया बताएंगे। इसके बाद अभियोजन और बचाव पक्ष जिरह करेगा। पूरी खबर पढ़ें... 8- विद्यापीठ के छात्र बोले- एग्जाम दिया, फिर भी एब्सेंट दिखाकर फेल किया; परीक्षा एजेंसी के विरोध में धरने पर बैठे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में रिजल्ट की गड़बड़ियों से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को परीक्षा भवन के सामने प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा देने के बावजूद उन्हें अनुपस्थित दिखाकर फेल कर दिया गया। तीन दिन में सुधार के आश्वासन के बावजूद एक सप्ताह बाद भी समस्या नहीं सुलझी। पूरी खबर पढ़ें... 9- विजयानगरम मार्केट की दुकान के ऊपर चल रहे 2 अवैध गेस्ट हाउस सील, नगर निगम ने की कार्रवाई वाराणसी में कैंट स्टेशन के सामने विजयानगर मार्केट में नगर निगम ने बिना अनुमति चल रहे दो गेस्ट हाउस सील कर दिए। दोनों गेस्ट हाउस नगर निगम की दुकानों के ऊपर अवैध निर्माण कर संचालित किए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान सड़क से अतिक्रमण भी हटाया गया और गेस्ट हाउस में ठहरे लोगों को बाहर निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें... 10- 70वीं स्टेट हैंडबाल प्रतियोगिता शुरू, 18 मंडलों के 1700 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; 3 कोर्ट पर होंगे मुकाबले वाराणसी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में शुक्रवार से 70वीं स्टेट हैंडबाल विद्यालयी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। 25 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 1700 से ज्यादा खिलाड़ी वाराणसी पहुंचे हैं। प्रतियोगिता बालक-बालिका वर्ग में तीन आयु वर्गों में होगी। पूरी खबर पढ़ें...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan