Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत, BHU में छात्रों की साइकिल चोरी करने का वीडियो

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 24, 2026 👁 1 views
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत, BHU में छात्रों की साइकिल चोरी करने का वीडियो
नमस्कार, वाराणसी की आज (गुरुवार) की बड़ी खबरें…शिवपुर थाना क्षेत्र के सिद्धिपुर में बुधवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार अनुज सिंह पटेल की मौत हो गई। शहर से घर लौटते समय संत अतुलानंद तिराहे के आगे बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. वाराणसी में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत, सिर के ऊपर से गुजरा पहिया वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के सिद्धिपुर में बुधवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार अनुज सिंह पटेल की मौत हो गई। शहर से घर लौटते समय संत अतुलानंद तिराहे के आगे बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर… 2. काशी में लाट भैरव का तिलकोत्सव धूमधाम से मनाया, 2KM निकली शोभायात्रा धर्म की नगरी काशी में अनादिकालेश्वर बाबा श्री कपाल भैरव प्रसिद्ध लाट भैरव का तिलकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। तिलक विश्वेश्वरगंज मंडी में माता शीतला के मंदिर में चढ़ाया गया। इस दौरान लाट भैरव मंदिर से भव्य शोभायात्रा हल्की बारिश में निकली और 2 किलोमीटर दूर विश्वेश्वरगंज गाजे बाजे के साथ पहुंची। पढ़ें पूरी खबर… 3. वाराणसी में जर्जर दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत, बारिश के दौरान हुआ हादसा वाराणसी के लोहता थानाक्षेत्र के बखरिया गांव में बुधवार शाम हुई तेज बारिश के दौरान के जर्जर दीवार गिरने से उसमे दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग महेंद्र पटेल (70) को परिजनों और ग्रामीणों ने दीवार के मलबे से निकाला और अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर… 4. छात्र को पीटने वाले टीचर का वीडियो वायरल, बच्चों को बेदर्दी से बाल पकड़ के पीटना आदत वाराणसी नेशनल इंटर कालेज में छात्र की पिटाई करने वाले शिक्षक मजहर इब्राहिम की दिक्कतें बढ़ गयी हैं। मजहर द्वारा कई छात्रों को क्लास रूम में पीटने का वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसमें वो छात्रों के सिर के बाल पकड़ के बेदर्दी से पीट रहे हैं। फिलहाल उनकी पिटाई से 9th सी का छात्र शाकिब अभी भी जामिया अस्पताल में एडमिट है और उसका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 5. वाराणसी में अगले 3 दिन तक बारिश का अलर्ट, 7°C गिरा पारा वाराणसी में गुरुवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। आसमान में काले बादल छाए रहे और शहर के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। इससे तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस नीचे आया और लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… 6. वाराणसी कलेक्ट्रेट पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, नारेबाजी वाराणसी में गुरुवार को वाराणसी में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने मांगों और प्रशासनिक अफसरों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। भीम आर्मी ने जिला मुख्यालय पर संपूर्ण भागीदारी आंदोलन का शंखनाद किया। पढ़ें पूरी खबर… 7. BHU में छात्रों की साइकिल चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार, कैंची से काटता था ताला काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में लगातार हो रही साइकिल चोरी की शिकायतों के बाद लंका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर साइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 साइकिलें बरामद की हैं। पढ़ें पूरी खबर… 8. काशी में कल से शुरू होगी दुनिया की अनोखी रामलीला वाराणसी रामनगर की रामलीला कल से शुरू हो रही हैं। UNESCO के इंटेंजिबल धरोहर में शामिल यह लीला 206 साल पुरानी हैं। 10 किलोमीटर के रेंज में 40 खुले मंच से होने वाला यह दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला है। पूरे 30 दिन के मंचन को मिलाकर करीब 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु और पर्यटक इस रामलीला को देखने आते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 9. वाराणसी में फ्लैट में महिला ने लगाईं फांसी, बेटे ने फंदे से उतारा शव वाराणसी के चितईपुर थानाक्षेत्र के नेवादा स्थित हनुमंत कृपा अपर्टमेंट में अनुराधा तिवारी (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति धनंजय तिवारी की पूर्व में मौत हो चुकी है। जिस समय यह घटना हुई बेटा युवराज तिवारी घर पर था और उसने ही पुलिस को सूचना देने के बाद शव को पंखे से उतारकर बेड पर लिटाया। पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी के गंगा घाटों पर बेजुबान को मिला सहारा:मंदिर में बाबा की छांव में सोता दिखा वाराणसी के गंगा घाटों पर एक अनोखा और भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। यहां के मंदिरों में एक बेजुबान जानवर आराम से सोता हुआ दिखा, मानो उसे भोले बाबा की छांव में सुकून मिल रहा हो। पढ़ें पूरी खबर…
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan